धोनी पर दोस्त ने ही किया मानहानि का केस, कल सुनवाई

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी पर उनके ही दोस्त ने मानहानि का केस दर्ज किया है। धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर रह चुके मिहिर दिवाकर ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। कल केस की पहली सुनवाई है। धोनी के पूर्व कारोबारी मित्र मिहिर दिवाकर और उसकी पत्नी सौम्या दास ने धोनी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। माही के फैंस के लिए यह खबर काफी दुखदायी है।
यह भी पढ़ें:IND vs AFG: अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, रोहित पर टिकी सबकी निगाहें
क्या मामला है आखिर?
एमएस धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर्स दिवाकर और दास ने 2017 के अनुबंध के कथित उल्लंघन के संबंध में धोनी के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है। हालांकि इससे पहले धोनी की ओर से भी इन दोनों बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। धोनी ने शिकायत में लिखा था कि उन्हें एक क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके 15 करोड़ रुपये भी हड़प लिये गये। 
यह भी पढ़ें:Mohammed Shami समेत इन 26 खिलाड़ियों को मिला है Arjun Award
केस के बाद क्या होगा?
धोनी ने लीगल टीम से सलाह ली है। उसके अनुसार ही वह अपनी आगे की रणनीति बना रहे हैं। फिलहाल उनकी तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कल मामले की पहली सुनवाई है। ऐसे में धोनी के फैंस के साथ ही पूरे देश की नज़र इस केस पर रहेगी। 

Narendra Singh

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

9 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

10 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

11 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

11 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

12 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

13 घंटे ago