गंभीर ने छोड़ा LSG मेंटर का पद, IPL 2024 में इस नई टीम में दिखेंगे

 

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर 'गौतम गंभीर' IPL 2024 में 'लखनऊ सुपर जाएंट्स' के साथ मेंटर की भूमिका में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने अब नई टीम का हाथ पकड़ लिया है। गंभीर ने Lucknow Super Giants के मेंटर पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। वह बीते दो सीजन से इस टीम के साथ जुड़े हुए थे। 

 

गौतम ने छोड़ा लखनऊ का साथ 

गंभीर से पहले Lucknow Super Giants का साथ कोच एंडी फ्लावर ने भी छोड़ा था। और अब गंभीर के जाने से लखनऊ की टीम को बड़ा झटका लगा है। 2011 विश्वकप चैंपियन टीम के सदस्य रहे Gautam Gambhir ने 'कोलकाता नाइट राइडर्स' का दामन थाम लिया है। अब वह केकेआर के नए मेंटर है। 

 

 

यह भी पढ़े:  पलभर में टूटे करोड़ों दिल! कंगारुओं ने छीनी भारत से World Cup Trophy

 

दो बार फाइनल से चूकी LSG

केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। लखनऊ के साथ भी गंभीर का साथ अच्छा चल रहा था। केएल राहुल की कप्तानी में गंभीर के निर्देशन में लखनऊ टीम ने लगातार दो सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया था। दोनों बार प्लेऑफ से ही बाहर हो गई थी और फाइनल में नहीं पहुंची थी। 

 

 

टीम मालिक को दी बधाई 

गंभीर ने लखनऊ टीम के मेंटर पद से इस्तीफा देने की सूचना X पर दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लखनऊ टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही टीम के मालिक डॉक्टर संजीव गोयनका को उनकी शानदार लीडरशिप के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होने एक जबरदस्त फ्रेंचाइजी तैयार की है। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago