अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल 27 जून को जारी कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को शेड्यूल की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरु होगा और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का सबसे खास मैच भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। जानते हैं मैच का पूरा शेड्यूल।
12 शहरों में होंगे मैच
मंगलवार को जारी शेड्यूल के मुताबिक वर्ल्ड कप 12 शहरों में होगा। इनमें चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद,पुणे, लखनऊ, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और धर्मशाला में मैच खेले जाएंगे। सबसे पहला मैच 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल होगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में होंगे।
ये 10 टीमें होंगी वर्ल्ड कप में शामिल
इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें भाग लेने वाली है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए होस्ट भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालिफाई किया है। वहीं बाकी की दो टीमें क्वालिफायर राउंड से आएंगी।
नॉकआउट मैच
अगर नॉकआउट मैच की बात करें तो 15 नवंबर को मुंबई में सेमीफाइनल-1 होगा। इसके बाद सेमीफाइनल-2 कोलकाता में 16 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत का शेड्यूल
तारीख | मैच | मैदान |
8 अक्टूबर | भारत VS ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई |
11 अक्टूबर | भारत VS अफगानिस्तान | दिल्ली |
15 अक्टूबर | भारत VS पाकिस्तान | अहमदाबाद |
19 अक्टूबर | भारत VS बांग्लादेश | पुणे |
22 अक्टूबर | भारत VS न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
29 अक्टूबर | भारत VS इंग्लैंड | लखनऊ |
2 नवंबर | भारत VS क्वालिफायर | मुंबई |
5 नवंबर | भारत VS दक्षिण अफ्रीका | कोलकाता |
11 नवंबर | भारत VS क्वालिफायर | बेंगलुरु |
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…