Categories: खेल

42वीं उदयपुर रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया आईजी अजयपाल लांबा ने

खेल में विजय प्राप्त करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन की आवश्यकता के साथ साथ दक्षता होना भी जरूरी है, जीत हार सिक्के के दो पहलू होते है। टीम भावना के साथ पूरी ताकत व जज्बे से खेल खेलना चाहिए। यह कहना था 42वीं उदयपुर रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान बोल रहे पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लांबा का। जो खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्य के साथ जीवन में खेलों का भी होना जरूरी है, खिलाडियों को यह उम्मीद करनी चाहिए कि खेल मानसिकता व स्वास्थ्य को संतुलित रहता है। खेल खेलने से पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है। उन्होंने सभी टीमों के खिलाडियों को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं भी दी।

इससे पूर्व आईजी लांबा ने जवानों के मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरूआत की। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सभापति संदीप शर्मा, एएसपी मुख्यालय बुगलाल, एसीबी एएसपी कैलाश सांदू, एएसपी कानसिंह भाटी, जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह सहित पुलिसकर्मी, खिलाड़ी, गणमान्यजन मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में उदयपुर रेंज के 6 जिले व पीटीएस खेरवाड़ा के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चार खेल मैदानों का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न तरह के कुल तेरह खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उदयपुर रेंज से करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।

पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने बताया कि वर्तमान में पुलिस को अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़ व कानून व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्तता के चलते अपने परिवार व स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। इस कारण पुलिसकमिर्यों के मनोरंजन एवं उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें पुलिस कर्मियो को अपना दम दिखाने का अवसर मिल सके। इसी उपलक्ष में 42 वीं रेंज स्तरीय अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष जिला चित्तौड़गढ़ की मेजबानी में किया जा रहा है।

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

13 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

15 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago