Categories: खेल

भारतीय एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, गले लगकर बोले नदीम- भारत पाकिस्तान दुनिया में एक और दो

  • नीरज और अरशद ने साथ क्लिक कराई फोटो
  • दमदार परफॉर्मेंस से जीता फैंस का दिल

 

नई दिल्ली। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए 2023 में भारत को विश्व चैंपियनशिप इतिहास का पहला गोल्ड दिलाया। इस तरह नीरज एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 

 

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने बदल दी जोधपुर की तस्वीर! जयपुर में भी नहीं होंगी ऐसी सुविधाएं

 

नीरज और अरशद ने साथ क्लिक कराई फोटो

नीरज चोपड़ा ने जहां जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर फैंस का दिल जीत लिया। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरे नंबर पर जगह बनाई। उन्होंने 87.82 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को गले लगाया। दोनों ने साथ फोटो भी क्लिक करवाई और इनकी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई। फैंस इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दोनों पहले भी साथ में दिख चुके हैं। इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नीरज को बधाई देते हुए ऐसी बात कह दी, जो पाकिस्तान के लोगों को पंसद नहीं आई। भारत और पाकिस्तान दुनिया में एक और दो हैं।

 

यह भी पढ़ें : TOP TEN – 28 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

दमदार परफॉर्मेंस से जीता फैंस का दिल

नीरज चोपड़ा ने भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से उन्होनें फैंस के दिलों में जगह बना ली है। नीरज ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।

 

बता दें कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले नंबर पर भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम और चेक रिपब्लिक के वाडलेच तीसरे नंबर पर रहे थे। वाडलेच ने 86.67 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago