Categories: खेल

भारतीय कुश्ती संघ सस्पेंड, पहलवानों के विरोध के बाद केंद्र सरकार का एक्शन

 

Indian Wrestling Federation Suspends: भारत के अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने 'भारतीय कुश्ती संघ' को पूरी तरह निलंबित कर दिया है। इसके बाद अब कुश्ती संघ के चुनाव में जीतने वाले Sanjay Singh अब अध्यक्ष नहीं रहेंगे। केंद्र सरकार ने कहा है कि कुश्ती संघ का ये चुनाव वैध नहीं है। नियमों के मुताबिक अब नए अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक लगा दी गई है। 

 

संजय सिंह भी अध्यक्ष नहीं रहे 

 

गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद संजय सिंह भी एक्शन मोड़ में आ गए थे। उन्होंने 21 दिसंबर को अंडर 15 और अंडर 20 नेशनल प्रतियोगिता का ऐलान भी कर दिया था। साथ ही बताया था कि यह प्रतियोगिता गोंडा के नंदिनी नगर में होगी। 

 

यह भी पढ़े: Pakistan में महंगा हुआ सोना, प्याज- लहसुन- दाल भी आम आदमी की पहुंच से हुए दूर

 

सरकार ने कहा जल्दबाजी हुई 

 

केंद्र सरकार ने 'भारतीय कुश्ती संघ' को पूरी तरह निलंबित करते हुए आदेश में कहा गया है कि यह ऐलान जल्दबाजी में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को पर्याप्त नोटिस नहीं दिया गया था। साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के संविधान के प्रावधानों को पालन नहीं किया गया। 

 

यह भी पढ़े: भारत के जहाज पर हुआ Drone Attack, हूती विद्रोहियों ने बनाया निशाना

 

पहलवानों ने किया विरोध 

 

जानना जरुरी है कि 'भारतीय कुश्ती संघ' के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों से यौन शोषण का आरोप लगा है। यह मामला अभी कोर्ट में है। ऐसे में नए चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत हुई और वह अध्यक्ष बने। इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया। दूसरी तरफ ओलंपिक मेडल विजेता बजरंग पुनिया ने अपने पद्मश्री को लौटा दिया। इसके बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड़ में आई है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

4 सप्ताह ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

3 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 महीना ago