WPL की सबसे महंगी प्लेयर बनी ‘काशवी गौतम’, जानें कितने करोड़ मिलेंगे

 

WPL Auction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के दूसरे सीजन के लिए शनिवार (09 दिसंबर) को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस नीलामी में चंडीगढ़ की 'काशवी गौतम' (Kashvi Gautam) सबसे महंगी बिकने वाली प्लेयर बनी। उन्हें गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants) ने दो करोड़ रुपये की फीस में अपने साथ जोड़ा है। इसी के साथ वह डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी भी बन गई है। काशवी के परिवार में इस बोली के बाद खुशी का माहौल है। 

 

WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी काशवी 

 

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में दो करोड़ की कीमत में बिकने वाली 'काशवी गौतम' के पिता सुदेश शर्मा और उनकी मां सीमा खुशी ने बेटी के कोच नागेश गुप्ता की क्रिकेट अकादमी पहुंचकर खुशियां बांटी। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर मुंह मीठा करवाया। अकादमी की महिला क्रिकेटरों को भी मिठाई बांटी गई।

 

यह भी पढ़े: 'सावधान इंडिया' का एक्टर चुनेगा 2024 T20 World Cup की Team India

 

कोच गुप्ता ने कहा काशवी की मेहनत सफल 

 

कोच गुप्ता ने कहा कि काशवी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए शहर का नाम रोशन किया है। उसकी मेहनत रंग लाई है। फिलहाल वह मुंबई में अंडर-23 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। काशवी यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सीनियर टीम की कप्तान भी हैं। वह खालसा कॉलेज-26 में बीए फाइनल वर्ष की छात्रा हैं। 

 

यह भी पढ़े: T20 World Cup 2024 Schedule हुआ जारी, 30 जून को होगा फाइनल

 

तेज गेंदबाजी करती है काशवी गौतम 

 

काशवी तेज गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद यूटी क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हुए 2020 में महिलाओं की घरेलू अंडर-19 प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के लिए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वनडे मैच में हैट्रिक समेत दस विकेट लेकर चर्चाओं में आई थी। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

26 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago