भारत के सेलिब्रिटी जगत ने लगा दी मालदीव की लंका! बोले-अब लक्षद्वीप जाएंगे

 

Maldives Tourism Boycott: मालदीव के मंत्रियों द्वारा भारत और उसके नागरिकों के लिए की गई अशोभनीय टिप्पणियां भारी पड़ती नजर आ रही है। भारत के सेलिब्रिटी जगत ने मालदीव के पर्यटन का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, सलमान खान, हार्दिक पंड्या, श्रद्धा कपूर समेत तमाम भारतीयों ने मालदीव को अपने-अपने तरीके से बयान देकर आईना दिखा दिया है। कहा है कि वे भारत के पर्यटन (India Tourism) को बढ़ावा देंगे। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों ने देश के नागरिकों को भारतीय तटों और द्वीपों पर पर्यटन के लिए जाने का सुझाव दिया है। 

 

अक्षय कुमार ने कहा –

 

"आश्चर्य है कि मालदीव को भारत सबसे ज्यादा पर्यटक देता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति भले हैं, लेकिन ऐसी बेवजह की नफरत क्याें सहन करें? सम्मान सबसे पहले है। इसलिए भारतीय द्वीपों का पर्यटन करें, अपने पर्यटन को प्रोत्साहन दें।"

 

सलमान खान ने कहा – 

 

"लक्षद्वीप में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को यादगार अनुभव बताया और कहा कि यह शानदार जगह हमारे भारत में ही है।"

 

कंगना रनौत ने कहा –

 

"लक्षद्वीप में 98 प्रतिशत आबादी मुस्लिम समुदाय की है, अगर किसी को यहां बदबू आती है, तो वह नस्लवादी और कम जानकारी रखने वाला नेता है।"

 

यह भी पढ़े: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मालदीव के 3 मंत्रियों की गई कुर्सी

 

श्रद्धा कपूर ने कहा –

 

"लक्षद्वीप की तस्वीरें देख कर लग रहा है कि कहीं इस आनंद को पाने में पीछे न छूट जाऊं।" 

 

हार्दिक पांड्या ने कहा –

 

"भारत के लिए कही जा रही बातें दुखद हैं। अगली  छुट्टियां लक्षद्वीप में मनाऊंगा।" 

 

यह भी पढ़े: Ram Mandir के दर्शन के लिए 'राजस्थान से अयोध्या' चलेंगी ये 4 स्पेशल ट्रेन

 

सचिन तेंदुलकर ने कहा –

 

"सिंधुदुर्ग तटीय शहर में वह सब है जो हमें चाहिए। यहां मिले शानदार नजारे और आतिथ्य ने उन्हें यादों के खजाने दिए हैं। भारत को सुंदर तट रेखा और स्वच्छ द्वीपों का खजाना मिला हुआ है।" 

 

अभिनेता कार्तिक आर्यन और जॉन अब्राहम ने भी लक्षद्वीप को भारत में स्वर्ग जैसी जगह बताते हुए कहा कि वे जल्द यहां जाना चाहेंगे। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

29 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago