Categories: खेल

मोहम्मद शमी को किसलिए मिला अर्जुन अवॉर्ड, ये है बड़ी वजह

जयपुर। भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया है। Mohammed Shami ही वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व कप 2023 में सबसे अधिक विकेट लिए थे। उनके साथ राष्ट्रपति भवन में उनकी मां भी पहुंची। शमी जब अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award) ले रहे थे तो उनकी मां इस गौरवान्वित पल के समय अपने बेटे को निहार रही थी। मोहम्मद शमी की मां का नाम अंजुम आरा है।

 

मोहम्मद शमी ने 7 मैचों में 24 विकेट लिए

भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने वनडे विश्व कप 2023 में चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए शमी के नाम की सिफारिश की थी। शमी ने विश्व कप 2023 को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में फाइनल किया था। शमी ने 7 मैचों में 24 विकेट झटके थे।

 

यह भी पढ़ें : टी20 विश्व कप से पहले विराट-रोहित की हुई वापसी

 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाए

मोहम्मद शमी अभी बेंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा टीम द्वारा उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेलने की अनुमति नहीं दी गई। अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है। मोहम्मद शमी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए 26 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान के खिलाफ t20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित बने कप्तान

 

शमी ने लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट

मोहम्मद शमी अपने करियर में अब तक 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट ले चुके हैं। उनका जन्म स्थान उत्तर प्रदेश है और उन्होंने कहा था कि यह काम सपने के सच होने जैसा है, यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है, मेरी कड़ी मेहनत का फल है। मोहम्मद शमी ने कहा कि कोई भी आपकी किस्मत नहीं बदल सकता। यदि नियति ने कुछ भी तय कर दिया है, तो वह होकर ही रहेगा। व्यक्ति को अपनी मेहनत करते रहना चाहिए उसका फल अवश्य मिलेगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago