मोहम्मद शमी ने ‘चुगलखोर’ पाकिस्तान को लताड़ा, जानें क्या था मामला

 

Mohammed Shami News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार अनुभवी तेज गेंदबाज 'मोहम्मद शमी' ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। शमी विश्वकप 2023 में बेहतरीन गेंदबाजी कर प्रशंसकों के दिलों में बड़ी जगह बना चुके है। शमी मुस्लिम समुदाय से आते है और भारत के स्टार क्रिकेटर है। विश्व में उनके प्रदर्शन के बाद पड़ोसी मुस्लिम देश पाकिस्तान को बड़ी मिर्च लगी थी। भारतीय मुसलमान शमी के खिलाफ PAK से नफ़रत भरी बयानबाजी होती रही है। 

 

भारतीय मुस्लिम होने पर गर्व: शमी 

 

हाल ही में एक मीडिया प्रोग्राम में 'मोहम्मद शमी' ने ऐसी ही एक झूठी खबर पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को सिर्फ चुगलखोरी से प्यार है। ये लोग किसी के सगे नहीं है, चाहे वो आप हो या मैं। शमी ने कहा मुझे मुसलमान होने पर गर्व है और भारतीय होने पर फक्र है। 

 

दरअसल, मामला यह था कि वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच में शमी 5 विकेट लेने के बाद मैदान पर ही घुटनों के सहारे सिर झुकाकर बैठ गए थे। उनके दोनों हाथ उस वक्त मैदान पर थे। .. फिर अचानक से वो मैदान से उठ गए। शमी के इस फोटो को पाकिस्तानी पत्रकारों और फैंस ने वायरल कर दिया। 

 

यह भी पढ़े: 2023 में हो गया वो ‘हादसा’, जो उससे पहले 'हिटमैन' संग कभी नहीं हुआ था

 

भारत में जहां चाहे वहां सजदा कर सकता हूं 

 

वायरल खबरों में कहा गया है कि 'शमी सजदा करना चाह रहे थे लेकिन भारत में होने के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया।' इस पूरे मामले पर शमी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि 'अगर उन्हें सजदा करना ही होता तो वो जरूर करते और कोई भी उन्हें नहीं रोक सकता था। वह चाहे तो भारत में किसी भी मंच पर सजदा कर सकते हैं और कोई उन्हें रोक नहीं सकता। उन्हें सजदा करने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत होती तो वो भारत में थोड़ी न रहते।' 

 

यह भी पढ़े: IPL Auction 2024 के लिए 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, यहां पढ़े अहम जानकारी

 

शमी ने बताया क्यों बैठे घुटने के बल 

 

शमी ने आगे कहा 'क्या कभी किसी ने पहले भी उन्हें मैदान पर सजदा करते हुए देखा है? जबकि 5 विकेट वो पहले भी कई बार ले चुके थे। शमी ने उस तस्वीर के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि 'उन्होंने जल्द ही 3 विकेट ले लिए थे और अगले दो से तीन ओवरों में 5 विकेट पूरा करना चाह रहे थे। ऐसी स्तिथि में वह लिमिट से ज्यादा जोर लगाकर गेंदबाजी करने लगे थे। वह थक चुके थे और जैसे ही छठे ओवर में उन्हें 5वां विकेट मिला तो वो घुटनों पर बैठ गए थे। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago