Categories: खेल

Asia Cup Nepal vs Pakistan 2023: एशिया कप में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से रौंदा, मैच में बने कई रिकॉर्ड

 

  • पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराया
  • पाक वर्सेज नेपाल मैच में बने कई रिकॉर्ड्स
  • एशिया कप की पांच सबसे बड़ी साझेदारी
  • पाकिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक
  • एशिया कप में सबसे तेज शतक

Asia Cup 2023 PAK vs Nepal: एशिया कप के 16वें संस्करण के पहले मैच में पाकिस्तान ने नेपाल (Pakistan vs Nepal) पर बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट खोकर 342 रन का विशाल लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा। इस लक्ष्य के सामने पहली बार एशिया कप खेल रही नेपाल की टीम बौनी साबित हुई और महज 104 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए कप्तान आजम ने 151 और इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रन बनाये। वही नेपाल के लिए सोमपाल कामी सर्वाधिक 28 रन और आरिफ शेख 26 रन बनाने में सफल रहे। मैच में कई रिकार्ड्स भी बने। 

 

यह भी पढ़े: Asia Cup 2023: पाकिस्तान-नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे राहुल? कोच द्रविड़ के बयान ने किया सभी को हैरान

 

पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराया
(Pakistan defeated Nepal by 238 runs)

 

एशिया कप में जीत का आगाज करते हुए पाकिस्तान ने अपनी विश्वकप की तैयारियों को बता दिया है। टूर्नामेंट में अब पाकिस्तान का अगला मैच दो सितंबर भारत से होगा। नेपाल के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने कम अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाली नेपाल की टीम को बुरी तरह रौंद दिया। पहले तो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के गेंदबाजी आक्रमण की खूब परीक्षा ली। 

पाकिस्तान ने कमजोर गेंदबाजी के सामने 50 ओवर में 342 रन बना डाले, जिसमें कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 151 रन (14 चौके,4 छक्के, 131 गेंदे) और इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रन (11 चौके,4 छक्के,71 गेंदे) का योगदान दिया। इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने नेपाल के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। शादाब खान (27 रन पर 4 विकेट), हारिस रऊफ़ (16 रन पर 2 विकेट) और शाहीन अफरीदी (27 रन पर 2 विकेट) की तिकड़ी के सामने नेपाल की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। नेपाल की पूरी टीम 23.4 ओवर में 104 रन पर चलती बनी और मैच को 238 रन के बड़े अंतर से गंवा दिया। 

 

यह भी पढ़े: कब और कहां होंगे Asia Cup 2023 के मैच? यहां देखें सभी मैचों का शेड्यूल और टीम स्क्वाड

 

पाक वर्सेज नेपाल मैच में बने कई रिकॉर्ड्स
(Records made in PAK vs Nepal Match)

 

एशिया कप की पांच सबसे बड़ी साझेदारी: 

  • पाकिस्तान की जोड़ी: मोहम्मद हफीज-नासिर जमशेद (224 रन भारत के खिलाफ-साल 2012)
  • पाकिस्तान की जोड़ी: शोएब मलिक-यूनुस खान    (223 रन हांगकांग के खिलाफ-साल 2004) 
  • पाकिस्तान की जोड़ी: बाबर आजम-इफ्तिखार अहमद (214 रन नेपाल के खिलाफ-साल 2023)
  • भारतीय जोड़ी: विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे (213 रन बांग्लादेश के खिलाफ-साल 2014) 
  • भारतीय जोड़ी: शिखर धवन-रोहित शर्मा (210 रन पाकिस्तान के खिलाफ- साल 2018) 

 

पाकिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक:

 

  • 37 गेंद- शाहिद अफरीदी vs SL (1996)
  • 45 गेंद- शाहिद अफरीदी vs IND (2005)
  • 53 गेंद- शाहिद अफरीदी vs BAN (2010)
  • 61 गेंद- शरजील खान vs IRE (2016)
  • 67 गेंद- बासित अली vs WI (1993)
  • 67 गेंद- इफ्तिखार अहमद vs NEP (2023)

 

एशिया कप में सबसे तेज शतक

 

  • शाहिद अफरीदी- 53 गेंद बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में
  • सनथ जयसूर्या- 55 गेंद बांग्लादेश के खिलाफ 2008 में
  • सुरेश रैना- 66 गेंद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 2008 में 
  • इफ्तिखार अहमद- 67 गेंद नेपाल के खिलाफ 2023 में 

 

यह भी पढ़े: Asia Cup 2023 Live Streaming Free: कैसे देखें एशिया कप मैचों का फ्री लाइव प्रसारण, पढ़े पूरी जानकारी

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago