2023 में हो गया वो ‘हादसा’, जो उससे पहले ‘हिटमैन’ संग कभी नहीं हुआ था

 

Rohit Sharma Record: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे विश्वकप में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया। साल 2023 उनके लिए काफी अच्छा रहा। उनके बल्ले से काफी रन निकले और विपक्षी गेंबाजों को पसीने भी छूटे। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने कई मैच जीते। इन सब के बाबजूद रोहित शर्मा के साथ इस साल ऐसा कुछ हुआ कि खुद रोहित और उनके फैंस उसे याद नहीं रखना चाहेंगे। जानते हैं क्या है वो बात- 

 

2023 से खेले सभी फाइनल जीते 

 

साल 2023 शुरू होने से पहले रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड 8 मैचों में 100 पर्सेंट था। लेकिन यह रिकॉर्ड इस साल 2 मैचों में बदल गया। पिछले 10 सालों से IPL और अब इंडियन टीम की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा ने 2023 से पहले जितने फाइनल खेले, उसमें उन्हें हमेशा जीत मिली थी। 

 

यह भी पढ़े: WPL की सबसे महंगी प्लेयर बनी 'काशवी गौतम', जानें कितने करोड़ मिलेंगे

 

लगातार सभी 8 फाइनल में जीते 

 

हर फाइनल जीतने का यह रिकॉर्ड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप फाइनल में जाकर टूट गया। रोहित ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए 5 IPL फाइनल, चैंपियंस लीग टी20 खिताब फिर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 2018 में एशिया कप और निदहास ट्रॉफी के खिताब समेत 8 फाइनल जीते थे। 

 

यह भी पढ़े: 'सावधान इंडिया' का एक्टर चुनेगा 2024 T20 World Cup की Team India

 

टीम इंडिया के नहीं जीते फाइनल 

 

2023 में आकर रोहित का ये रिकॉर्ड पूरी तरह से बदल गया। सबसे पहले रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारा और फिर 19 नवंबर को वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर खिताब जीता और रोहित का रिकॉर्ड और खराब कर दिया। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago