Categories: खेलभारत

Sheetal Devi के हाथ नहीं, फिर भी Arjuna Award पर ऐसे साधा निशाना

जयपुर। Sheetal Devi के हाथ नहीं, फिर भी Arjuna Award पर निशाना साधा है। शीतल देवी ने ऐसा कुछ कर दिखाया है कि उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौप​दी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शीतल देवी जम्मू कश्मीर की एक छोटे गांव की रहने वाली है जिन्होंने बिना हाथों के देश के लिए पैरा एशियन गेम्स में मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। शीतल पैरों से तीर-धनुष चलाती है और उन्होंने 2023 पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। इसी उपलब्धि के लिए Sheetal Devi को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

 

पीएम मोदी कर चुके हैं सराहना

Sheetal Devi देवी के इस कारनामे की वजह उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी सराहना कर चुके हैं। लेकिन, जब अर्जुन पुरस्कार के लिए राष्ट्रपति भवन में उनका नाम लिया गया तो पूरा हॉल तालियां की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हर कोई शीतल को अवॉर्ड से सम्मानित होते देख खुश हो रहा था। हर किसी को Sheetal Devi को देखकर सिर्फ यही लग रहा था कि दिव्यांग होने के बावजूद अगर मनोबल ऊंचा हो तो मंजिल हासिल की जा सकती है। शीतल देवी विश्व की नंबर- 1 पैरा तीरंदाज है उन्होंने पैरा एशियन गेम्स 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता था। एशियन गेम्स में धूम मचाकर शीतल जब भारत आई तो पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की थी।

 

 

Sheetal Devi को है फोकोमेलिया बीमारी

आपको बता दें कि शीतल देवी जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के लोई धार गांव की रहने वाली हैं। शीतल के पिता किसान हैं और उनकी मां घर संभालती हैं। बचपन से ही शीतल देवी को फोकोमेलिया बीमारी हो गई थी। यह ऐसी बीमारी है जिसमें पूरी तरह से बॉडी विकास नहीं हो पाता। इसी वजह से शीतल देवी का जीवन काफी चुनौतियोंपूर्ण रहा। हालांकि, दोनों हाथ नहीं होना या दिव्यांगता शीतल के अभिशाप नहीं बन सके और पैरों से तीर धनुष चलाकर अपना देश का पूरी दुनिया में परचम लहरा दिया।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago