Categories: खेल

विराट, गौतम गंभीर और नवीन उल हक पर लगा जुर्माना, जानिए इन 3 खिलाडियों की क्या थी गलती

जयपुर। सोमवार को खेले गए आईपीएल मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच झगड़ा हुआ जो कि इंडियन क्रिकेट के सबसे शर्मनाक पलों में से एक हैं। वर्तमान खिलाड़ियों का अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी करना कोई सामान्य आचरण नहीं रहा। भारतीय क्रिकेट में ऐसा मौका कभी नहीं आया जब 2 इतने बड़े खिलाड़ी क्रिकेट मैदान में झगड़े हों। एक तरफ विराट कोहली थे दूसरी तरफ गौतम गंभीर थे जो 2 वर्ल्ड कप फाइनल में टॉप स्कोरर रहे हैं। ऐसे  यदि इस स्तर के खिलाड़ी मैदान में झगड़े तो इसे शर्मनाक के अलावा कुछ और नहीं कहा जा सकता।

 

विराट और गंभीर की तरह भिड़ चुके हैं भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, जानिए क्यों और कितनी बार

 

ये हुआ था मैच के दौरान
मैच के दौरान लखनऊ टीम की बैटिंग के दौरान नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच कुछ कहासुनी हुई। मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाने के दौरान भी दोनों खिलाड़ी झगड़े। इसके बाद चीजें बढ़ती गई। इसके बाद गुजरात के ऑलराउंडर काइल मायर्स विराट कोहली से कुछ बात करते हैं। तभी गौतम गंभीर वहां आते हैं और काइल मार्यस की बाजू पकड़कर उन्हें वहां से ले जाते हैं।

 

IPL में अब इस गुमनाम खिलाड़ी को मिली एंट्री, 2 बॉल्स पर हैट्रिक से मचाई दी थी सनसनी

 

मार्यस को समझा रहे थे गंभीर
गौतम थोड़ा गंभीर मार्यस को समझाते हैं तभी पीछे से कोई कुछ कहता है। इसके बाद गौतम गुस्से में आगे बढ़ते हैं। दूसरी तरह से विराट भी आगे आते हैं। विराट गौतम को कुछ एक्सप्लेन कर रहे हैं। गौतम गुस्से में थे। कुछ खिलाड़ी आकर बीच बचाव करते हैं। लेकिन करोड़ों लोग इसे देख चुके थे। इसके बाद बवाल मच गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर झगड़े पर मीम्स की बाढ़ गई। इस झगड़े के लिए गौतम, विराट और नवीन उल हक पर जुर्माना लगा दिया गया है।

 

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खोला सचिन का बड़ा राज, जानिए क्यों नहीं चल पा रहा उनका बेटा

 

इनकी थी गलती
झगड़े की खबर आने के बाद लेकर लोगों के मत बंट गए। कुछ लोग विराट को कसूरवार बता रहे थे कि वो तो आदतन झगड़ालू हैं। उन्होंने अमित मिश्रा पर भी रौब झाड़ा और खुद से कहीं सीनियर रहे गौतम गंभीर का भी लिहाज नहीं रखा। वहीं, कुछ लोग गौतम को बख्शना नहीं चाहते थे। उनका कहना है कि बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में मिली जीत के बाद जिस आक्रमक अंदाज में गौतम ने सेलिब्रेट किया था उसी का बदला विराट ने इस मैच में लिया था। ये जैसे को तैसे वाला मामला था।

 

धोनी को ऐसे ही नहीं कहा जाता कप्तानों का कप्तान, ये 5 आंकड़े बनाते हैं उन्हें महान

 

सचिन या धोनी का रहा मर्यादित व्यवहार
भारतीय क्रिकेट में सचिन या धोनी इसलिए लेजेंड माने जाते क्योंकि कि उनके रेकॉर्ड बड़े हैं। उन्होंने हमेशा मैदान में मर्यादित व्यवहार किया। ये मर्यादित व्यवहार ही उनको अच्छे खिलाड़ी से महान इंसान बनाता है।

 

सबसे ज्यादा रन बनाए, फिर भी IPL में विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक

 

भारतीय खिलाड़ियों की गरिमा गिरी
ये झगड़ा सिर्फ एक झगड़ा नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के 2 महान खिलाड़ियों का गरिमा के ऊंचे पायदान से नीचे गिरने का एक वाकया माना जाएगा। ऐसा वाकया जिसमें गिरे भले ही खिलाड़ी हों मगर घायल क्रिकेट प्रेमी हुए हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago