खेल

इस WWE रेसलर ने पांच हसीनाओं के साथ बिताई रंगीन रातें! रिंग में Woo कहकर दहाड़ा

WWE Wrestler Ric Flair: पेशेवर कुश्ती उद्योग में अग्रणी कंपनी ‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’ दुनियाभर में फेमस हैं। द ग्रेट खली, रिंकू सिंह, जिंदर महल और सौरव गुर्जर जैसे महाबली रेसलरों ने WWE के जरिए भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। मैट पर जानलेवा रेसलिंग करने वाले इन पहलवानों की भी पर्दे के पीछे अपनी एक निजी लाइफ होती है, जिसकी वजह से ये अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक है रिक फ्लेयर (Ric Flair) जो अब 75 वर्ष के हैं।

रिक फ्लेयर को रिंग की दुनिया में ‘द रिंग स्कॉर्पियन’ और ‘रिकी रोड्स’ जैसे कई नामों से पहचाना जाता है। उनका हर अंदाज उनके फैंस को खूब भाता था। रिक के चलने की अदा और “वू” कहकर संबोधन करना उनके फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। करीब 40 वर्षों का रेसलिंग अनुभव रखने वाले रिक फ्लेयर की निजी लाइफ काफी रंगीन रही है। वह अपने जीवनकाल में कुल 5 शादियां कर चुके है। यहां हम रिक की पांचो पत्नियों के बारे में विस्तार से बता रहे है-

पहली शादी – लेस्ली गुडमैन और रिक फ्लेयर

सन 1971 में लेस्ली गुडमैन से रिक फ्लेयर ने पहली शादी की। इस शादी से उनके दो खूबसूरत बच्चे भी हुए, लेकिन शादीशुदा जिंदगी में तनाव के कारण दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। 12 साल चले इस लंबे रिश्ते को सन 1983 में आधिकारिक तौर पर खत्म कर दिया गया।

दूसरी शादी – एलिजाबेथ हैरेल और रिक फ्लेयर

पहली पत्नी से तलाक के बाद रिक फ्लेयर ने साल 1983 में एलिजाबेथ हैरेल से विवाह किया। इस शादी से रिक के दो बच्चे हुए और यह रिश्ता करीब 23 साल तक बढ़िया चलता रहा, लेकिन शक की वजह से यकायक दोनों की जिंदगी में भूचाल आ गया और यह रिश्ता भी आखिरकार दम तोड़ गया।

यह भी पढ़े: ट्रिश स्ट्रेटस है WWE की ग्लैमर और फिटनेस क्वीन

तीसरी शादी – टिफ़नी वैन डेरमार्क और रिक फ्लेयर

साल 2006 में दूसरी पत्नी से अलग होने के बाद रिक फ्लेयर ने तीसरी शादी टिफ़नी वैन डेरमार्क से की। दोनों की पहली मुलाकात एक प्रतियोगिता के दौरान हुई और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। करीब 3 सालों तक शादीशुदा लाइफ जीने के बाद दोनों एक-दूसरे की सहमति से अलग हो गए।

चौथी शादी – जैकलीन और रिक फ्लेयर

तीसरी पत्नी टिफ़नी वैन से वर्ष 2009 में तलाक हुआ और इसी साल रिक ने जैकलीन से शादी कर ली। जैकलीन के साथ रिक का यह रिश्ता करीब 5 साल तक चला। दोनों के बीच मारपीट, तनातनी और खींचतान ने रिश्ते को खत्म कर दिया। साल 2014 में रिकी और जैकलीन के बीच तलाक हो गया।

यह भी पढ़े: ऑस्कर के मंच पर जॉन सीना ने लूटी महफ़िल! देखें Viral Video

पांचवी शादी – वेंडी बार्लो और रिक फ्लेयर

जैकलीन से तलाक के बाद रिक काफी अकेले हो गये थे और लंबे समय तक ऐसे ही रहे। लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में वेंडी बार्लो नाम की महिला की एंट्री हुई। दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और साल 2016 में सगाई, फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। अब वह अपनी पारिवारिक लाइफ में खुश है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

13 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

14 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

15 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

17 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

17 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

17 घंटे ago