Categories: Uncategorized

रामायण में जैसा अयोध्या को पढ़ा, ठीक वैसी ही अयोध्या बनने को तैयार

जय सिया राम….भगवान राम  अब अपने आसन पर। भारत का भाग्य और सौभाग्य…। अयोध्या में राम लला… पावन बहती सरयू नदी। भारत की आस्था और विश्वास की धरती। हिंदुओं के आराध्य की धरती। धर्म और संस्कृति की धरती। एक नया सवेरा हुआ। बरसों से जिसका इंतजार था, वो काम सफल हुआ।

राम लला का भव्य मंदिर प्रगति पर है। हिंदुओं का सबसे श्रेष्ठ और पावन स्थान। रामायण में जैसा अयोध्या को पढ़ा, ठीक वैसी ही अयोध्या बनने को तैयार। जहां माटी को मस्तक पर लगाने मात्र से ही मानव योनि में जन्म लेना सफल हो जायेगा। संतों की तपस्या  और  हिंदुओं के विश्वास के बल पर राम लला का राज्याभिषेक। 

       श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के भूतल के खम्बों पर बीम रखने का कार्य प्रारम्भ

दुख होता था जब राम लला टाट के मंदिर में बिराजे हुए थे। भगवान राम हुए या नहीं अयोध्या में, इस मामले को कोर्ट ले गए। कोर्ट को फैसला करना पड़ा। भारत में ये साबित करना पड़ा राम लला को , हां उनकी जन्मस्थली अयोध्या ही है। वैसे तो सारा खेल भगवान राम का ही है। वो बताना चाह रहे थे, जीवन में सुख सदा नहीं रहता। दुख आते है, चाहे राजा हो या रंक।

लेकिन जीत अंत में सिर्फ सत्य की होती है। हुआ भी ये ही। आओ, आज के दिन हम संकल्प करे, रामायण के बताए रास्ते पर चलने की भगवान राम  हमें शक्ति और प्रेरणा दे। हम जानते है, हम हमारे बूते पर ऐसा नहीं कर सकते, सिर्फ उसकी कृपा से ही संभव है। हे राम, बजरंगबली जैसी भक्ति देकर सबको अपनी शरण में ले लो।

डॉ उरु क्रम शर्मा

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago