Categories: Uncategorized

Haryana Elections 2024 : सीएम भजनलाल बोले- हरियाणा में बीजेपी लगाएगी हैट्रिक

Haryana Elections 2024 : रेवाड़ी। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। वहीं राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को हरियाणा के लोहारु और रेवाड़ी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में जिस प्रकार की लूट हरियाणा में हुई थी। उसी प्रकार की लूट राजस्थान में भी हुई थी। आइए जानते है क्या है पूरा मामला?

सीएम भजनलाल ने की हरियाणा में जनसभा को संबोधित

सीएम भजनलाल ने कहा है कि राजस्थान में 9 महीने पहले कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने युवाओं को खूब रूलाया है, प्रदेश में पेपर होते थे, लेकिन पेपर घोटाला हो जाता था। राजस्थान में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। हमने चुनाव से पहले युवाओं से वादा किया था कि जिन्होंने आप को रूलाया है, हम किसी को भी नहीं छोडेंगे। आज पेपर लीक करने के आरोप में 160 लोग जेल में बंद हैं, लेकिन लोग पूछते है कि मगरमच्छ कब पकड़े जाएंगे, हमने शरुआत कर दी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में गांधी जयंती की छुट्‌टी रद्द करने पर मचा घमासान, डोटासरा ने बोला भजनलाल सरकार पर हमला

किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेंगे: सीएम भजनलाल

सीएम भजनलाल ने कहा, हमने सत्ता में आने से पहले कहा था कि हम भ्रष्टाचारियों को जेल में डाल रहे हैं तो वो कांग्रेस कहते हैं कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। आप ही बताइए कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाना चाहिए या फिर बाहर छोड़ना चाहिए। जनता ने जिस उम्मीद से देश और प्रदेश की सरकार चुनी है। हम किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेंगे। सीएम भजनलाल ने लोहारू में जनसभा को सबोधिंत करते हुए कहा, आप तो भाग्यशाली हो.यहां 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा था। जब आपका बाजरा 2400 रुपए में बिक रहा था। जिसको लेकर हम आपके बगल में आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों का घोटाला किया और देश में भ्रष्टाचार की जड़ कांग्रेस है। कांग्रेस के शासनकाल में जमीन, आकाश और पाताल में भी घोटाला होता था

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया जारी

Jaipur News : जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एकबार फिर से जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को…

1 घंटा ago

गोविंदा के गोली कांड में आया मोड़, जानिए किसने चलाई बंदूक

जयपुर। Govinda Firing Case : दुनिया के लिए हीरो नंबर गोविंदा के साथ एक अक्टूबर…

4 घंटे ago

कियारा आडवाणी का वो गंदा कांड, जिसके दम पर बनी बड़ी स्टार

kiara advani News: बॉलीवुड यानी माया नगरी, सपनो की नगरी। ये एक ऐसी चमकीली दुनिया…

4 घंटे ago

Google ने की Youtube Shorts वालों की मौज, अब आया ये नया मजेदार अपडेट

जयपुर। Youtube Shorts बनाने वालों की Google ने मौज कर दी है, जिसके तहत अब…

5 घंटे ago

बुल्गारिया ने लिया प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा, तो चक्रवात में लगे 50, हजार लोग

Aaj Ka Itihas 5 October: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

10 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 5 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 5 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

10 घंटे ago