Categories: Uncategorized

Big Crime 23 March 2024: एक दिन में हुई हत्या, दुष्कर्म और चोरी जैसी बड़ी घटनाएं, पढ़े दिल थाम कर

Big Crime 23 March 2024: राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराध पर रोकने के लिए भजनलाल सरकार लगतार एक्शन ले रही है लेकिन इसके बाद भी अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में हम दिन भर की हत्या, दुष्कर्म और चौरी जैसी घटनाओं के बारे में बताएंगे ताकि आप इन खबरों के माध्यम से अपने आप को सुरक्षित रख सकें।

यह भी पढ़ें: Holi Shayari: होली पर भेजे ये मस्त शायरी, मौज हो जाएगी बंधु

बदमाशों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

राजस्थान में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना अजमेर में देखने को मिली है। जहां बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता अपने जीजा के साथ पुष्कर घाटी में घूमने आई थी और इस दौरान 4 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अपहरण किया, फिर खंडर में ले जाकर दुष्कर्म कर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद 8 बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अपने जीजा के साथ पुष्कर घाटी स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर घूमने के लिए आई थी और इस दौरान उसके साथ यह घटना हुई। पीड़िता के अनुसार सभी ने शराब पी और उसके साथ दुष्कर्म किया। अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस छोड़ दिया और फरार हो गए

दहेज की भेट चढ़ी बेटी

रामगंजमंडी के तालिया बल्डी इलाके में विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने मौत को गले लगा लिया। पीहर पक्ष ने विवाहिता के पति और ससुर पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिजनों ने बताया की उनकी बेटी की शादी को 8 साल हो गए थे और 6 महीने पहले महिला के बेटा हुआ था। बेटी की शादी में सोना-चांदी के साथ काफी दहेज का सामान दिया था। शादी के कुछ साल बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार बेटी ने हमें विवाद के बारे में बताया लेकिन मामला शांत करवाया। लेकिन हर दो तीन महीने मे उसके साथ मारपीट होती थी और डर के कारण हम बेटी को समझाते थे।

यह भी पढ़े: IPL Ticket Price 500: आईपीएल की सबसे सस्ती टिकट 500 रुपए की, ऑफर सीमित

सिर कटी लाश से मंचा हड़कंप

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। हत्यारों ने सिर को धड से अलग कर दिया और शव के पास उसकी गर्दन पड़ी थी। सूचना पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद मौके पर FSL की टीम, डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। सिर को कुत्ते नोच रहे थे, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना स्थल से कुछ कपड़े, शराब की खाली बोतल, पानी की बोतल, खाली डिस्पोजल के ग्लास, सिगरेट का पैकेट मिला है। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Narendra Singh

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago