Categories: Uncategorized

लोहे जैसी मजबूत हो जाएंगी हड्डियां, इन 5 चीजों का जरूर करें सेवन

जयपुर। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो हड्डियों से जुड़ी है। यह बीमारी आज के समय में आम हो चुकी है। यह बीमारी कैल्शियम की कमी वजह से होती है। इसमें हड्डियां कमजोर और बेजान हो जाती हैं जिससे उनमें हल्की चोट से फ्रैक्चर हो सकता है। हड्डियां कैल्शियम से बनी होती हैं और शरीर में 99% कैल्शियम स्टोर करती हैं।

यदि आपको रोजाना के खाने में पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिल रहा, तो आपका शरीर अन्य कार्यों को बनाए रखने के लिए इसे आपकी हड्डियों से खींचना शुरू कर देता है। साथ ही, पेशाब के जरिये भी थोड़ा-थोड़ा कैल्शियम निकलता रहता है। इसी वजह से यदि आप कैल्शियम वाली चीजें कम खा रहे हैं, तो आपकी हड्डियों में कैल्शियम कम हो जाएगा जिससे आपको भी ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो सकती है। ऐसे में यदि आप इससे बचना चाहते हैं तो ये पांच चीजें जरूर खाएं-

 

गर्मियों में एकबार जरूर जाएं मनाली की 5 इन खुफिया जगहों पर, नहीं करेगा वापस लौटने का मन

 

1. शलजम
हरी पत्तेदार सब्जी शलजम कैल्शियम का बढ़िया स्रोत है। अगर आप नॉन-वेज या डेयरी उत्पाद नहीं खाते यानी आप वेगन हैं, तो आपको इस सब्जी को खाना शुरू कर देना चाहिए। एक कप शलजम में लगभग 200 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

 

2. तिल
तिल कैल्शियम के अलावा में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बाेहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस,जैसे पोषक तत्वों का भी खजाना हैं। एक चम्मच तिल के बीज में लगभग 146 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

 

ट्रेन टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, आपके व्हाट्सएप पर मिलेगी तुरंत सूचना, अपनाएं ये 5 स्टेप्स

 

3. सोयाबीन
सोयाबीन प्रोटीन और फाइबर का बढ़िया स्रोत है। अगर बात करें कैल्शियम की तो एक कप सोयाबीन में 175 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी रोजाना की जरूरत का कुछ हिस्सा पूरा कर सकता है।

 

4. सरसों का साग
हरी पत्तेदार साग को आयरन और कैल्शियम का पावरहाउस कहा जाता है। अगर आपको कैल्शियम की कमी है, तो आपको इसे खाना शुरू कर देना चाहिए। एक कप सरसों के साग में 120 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

 

 

 

5. भिंडी
आपको जानकार हैरानी होगी कि भिन्डी की सब्जी कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। एक कप भिन्डी से आपको लगभग 120 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

7 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

8 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

9 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

10 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

11 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

11 घंटे ago