वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज इन दिनों युवाओं में बहुत प्रसिद्ध हैं।

वे जीवन, संसार और आध्यात्म से जुड़े प्रश्नों पर बहुत सरल भाषा में जानकारी देते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज का जन्म 1972 में कानपुर के निकट एक गांव में हुआ था।

प्रेमानंद जी महाराज ने मात्र 13 वर्ष की आयु में ही घर छोड़ दिया था।

इसके बाद उन्होंने सन्यास  परंपरा में दीक्षा ली और उन्हें  नया नाम मिला।

दीक्षा लेने के बाद वह गंगा तट पर ही अपनी साधना में जुट गए।

उसी समय एक संत ने उन्हें  रासलीला देखने के लिए  आमंत्रण दिया।

प्रेमानंद जी महाराज रासलीला से प्रभावित होकर वृंदावन चले आए।

यहां उन्होंने वर्तमान गुरु श्री हित  गौरांगी शरण महाराज से दीक्षा  मंत्र लिया।

तभी से वह वृंदावन में तप और प्रवचन करते हैं। वह यहां से भी बाहर नहीं जाते हैं।