ज्योतिष में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, इन्हीं से भाग्य का पता चलता है।

इनमें पहला सूर्य व्यक्ति की शक्ति और सामर्थ्य को बताता है।

दूसरा ग्रह चंद्रमा है व्यक्ति की मानसिक स्थिति को दर्शाता है।

तीसरा ग्रह मंगल व्यक्ति के साहस और ताकत को बताता है।

चौथा ग्रह बुध व्यक्ति के बुद्धि चातुर्य और धन को बताता है।

पांचवा ग्रह गुरु व्यक्ति की विद्या और संस्कार को दर्शाता है।

छठा ग्रह शुक्र व्यक्ति को मिलने वाले सुख को बताता है।

सातवां ग्रह शनि व्यक्ति के कर्म और भाग्य को बताता है।

आठवां ग्रह राहु व्यक्ति के जीवन में अचानक हुई घटना बताता है।

नवां ग्रह केतु व्यक्ति के जीवन में धर्म की स्थिति को दर्शाता है।