Categories: वुमन

जयपुर की आरुषि नरवानी ने लहराया NEET PG 2023 में परचम, जानिए कैसे किया Top

जयपुर। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज की तरफ से NEET PG 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जयपुर की आरुषि नरवानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दें कि NEET PG 2023 परीक्षा का आयोजन 05 मार्च 2023 को किया गया था 

800 में से कुल 725 अंक प्राप्त किए
आपको बता दें कि नीट पीजी टॉपर आरुषि नरवानी ने 800 में से कुल 725 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे प्रेम तिलक ने 800 में से 700 अंक प्राप्त किए। इसमें सबसे खास बात ये है कि लगातार दूसरी बार किसी महिला उम्मीदवार ने NEET PG परीक्षा में टॉप किया है। पिछले साल शगुन बत्रा ने NEET PG 2022 परीक्षा में 800 में से 705 अंक हासिल करके इस एग्जाम में टॉप किया था।

2,08,898 उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
5 मार्च 2023 को नीट पीजी 2023 की परीक्षा कुल 2,08,898 उम्मीदवारों ने दी थी। आधिकारिक परिणामों के अनुसार, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली से आरुषि नरवानी ने नीट पीजी 2023 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप किया है। नीट पीजी 2023 के टॉपर्स की सूची में प्रेम तिलक ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

इस हॉस्पिटल से ली एमबीबीएस की डिग्री
नीट पीजी टॉपर डॉ. आरुषि ने वीएमएमसी सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। नीट पीजी टॉपर आरुषि ने कहा, "मैंने नीट पीजी की तैयारी तब शुरू की थी, जब मैं अपने एमबीबीएस के थर्ड ईयर में थी। किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए निरंतरता बहुत महत्वपूर्ण है। छोटे-छोटे प्रयास हर दिन मायने रखते हैं। 

डॉ. आरुषि नरवानी मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से MBBS किया। NEET PG 2023 एग्जाम की तैयारी के दौरान डॉ. आरुषि नरवानी वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज से अपनी इंटर्नशिप कर रही थीं। डॉ. आरुषि नरवानी ने पहले ही प्रयास में NEET PG की परीक्षा पास करने के साथ ही इसमें टॉप रैंक भी किया है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago