वुमन

आपकी भी पिताजी से नहीं बनती तो अपनाएं ये टिप्स, तुरंत दूर हो जाएगा मनमुटाव

जयपुर। Fathers Day Tips : अधिकतर माता—पिता अपने बच्चों के लिए उनकी हर बात को लेकर चिंतित रहते हैं क्योंकि वो चाहते हैं कि उनकी संतान एक सफल और अच्छा मनुष्य बने। वो अपने बच्चों का जीवन बेहतर बनाने के लिए हर कोशिश करते हैं। इसी वजह से पिता अपने बच्चों को सही रास्ते पर चलाने के तिलए कुछ सख्ती बरतते हैं। हालांकि, ऐसा करने से कई बात बच्चों का अपने पिताजी से मनमुटाव हो जाता है और परिवार में अशांति बन जाती है। ऐसे में यदि आपके साथ ही ऐसा ही होता है तो आज फादर्स डे के मौके पर हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप पिताजी के साथ एक​बार फिर से रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

पिताजी से बच्चों के मनमुटाव का कारण

बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं तो वो अपने फैसले स्वयं लेते हुए जीवन को अपनी शर्तों पर जीने की कोशिश करते हैं। इस वजह से कई बार पिताजी की सख्ती को वो अपनी स्वतंत्रता में बाधा मानने लग जाते हैं। इस कारण भी उनका पिताजी के साथ मनमुटाव हो जाता है। ऐसा पिता और बच्चों के बीच जेनरेशन गैप होने के कारण भी होता है क्योंकि दोनों की सोचने की क्षमता, देखने का नजरिया, उम्र की मस्ती आदि अलग होते हैं। इसी वजह से कई बार टकराव की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा बच्चे अक्सर युवावस्था में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करने लगते है ओर वो अपने मित्रों, समाज और सोशल मीडिया से प्रभावित होकर नई बातें जीवन में अपनाने लगते है जो अक्सर पिताजी को स्वीकार नहीं होती। इसके चलते भी पिता के साथ अनबन हो जाती है।

पिताजी के साथ ऐसे मजबूत करें रिश्ता

पिता और बच्चों दोनों को हमेशा खुले मन और ईमानदारी से एक-दूसरे की भावनाओं और विचारों को समझना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हर समस्या का समाधान निकल जाता है और रिश्ता भी मजबूत बना रहता है। साथ ही पिता को भी चाहिए कि वो अपने बच्चों की भावनाओं की कद्र करे। बच्चों के लिए प्रति अपना सख्त रवैया छोड़कर उन्हें जमाने के अनुसार चलाते हुए सही चीजें समझने की कोशिश करें। पिता को बदलते समय के साथ स्वयं को ढालना चाहिए। इससे बच्चों को भी लगेगा कि उनके फैसलों में आप उनके साथ हैं। ऐसे में वह गलत रास्ते में भी नहीं जाएंगे और आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होगा। इसके साथ ही पिता को चाहिए कि वो बच्चों के साथ मित्रता का व्यवहार रखें जिससें के बच्चे अपने मन की बात उनसें खुलकर शेयर कर सकें। यदि बच्चे गलत कदम उठाते हैं तो उन्हें प्रेम से समझाएं और बताएं कि इसके क्या परिणाम हो सकते हैं। ऐसा करने पर बच्चों का अपने पिता के साथ हमेशा मधुर व्यवहार बना रहेगा।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago