वुमन

5000 लड़कों को रिजेक्ट कर चुकी हैं ये लड़की, चाहिए कार्टून देखने वाला बॉयफ्रेंड

क्या आप विश्वास करेंगे कि किसी लड़की के एक बुलावे पर 5000 से ज्यादा लड़के उसका बॉयफ्रेंड बनने पहुंच गए। जी हां, ऐसा सच में हो चुका है। इंग्लैंड में रहने वाली वेरा डिकमैन्स का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। ऐसे में उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपील की और देखते ही देखते उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट की बाढ़ आ गई।

यह है पूरा मामला

वेरा डिकमैन्स लंदन में रहती है और एक कामयाब मॉडल तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती है, जिन्हें काफी लोग पसंद करते हैं। वेरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 55 लाख फॉलोवर्स हैं। उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। ऐसे में उन्होंने अपना मि. राइट ढूंढने के लिए एक नया तरीका निकाला और सोशल मीडिया पर लोगों से प्रपोजल मांगे।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद दूसरे प्रेमी से संबंध बनाना अपराध नहीं- HC

मॉडल के अपील करते ही करीब पांच हजार से ज्यादा लड़कों ने उसे अपना प्रपोजल भेज दिया। लोगों ने अलग-अलग और अजीबोगरीब वजहें भी बताई कि वेरा को उन्हें बॉयफ्रेंड क्यों बनाना चाहिए। वेरा ने उस सभी के प्रपोजल को देखा और आखिर में अलग-अलग कारणों के चलते उन्हें रिजेक्ट मार दिया।

प्रपोजल में दिए ऐसे तर्क कि सुनकर हंसी आ जाएगी

वेरा ने बताया कि उसे अधिकतम प्रपोजल टेक्सास से मिले थे और इनमें भी अधिकतर कुंभ राशि वाले थे। इनमें से किसी के पास कार थी, तो किसी के पास बोट थी। कोई अपने पैरेंट्स के साथ रहता था तो कोई खुद के लिए स्ट्रगल कर रहा था। इनमें साधारण लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक शामिल थे लेकिन वे वेरा को पसंद नहीं आए जिसके चलते उसने उन्हें बॉयफ्रेंड बनाने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: Love Marriage करने के लिए ये हैं शानदार वास्तु टिप्स

ऐसा लाइफ पार्टनर चाहिए वेरा को

वेरा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसे एक ऐसा साथी चाहिए जो पूरी तरह से परफेक्ट हो। उसका स्वभाव मजाकिया हो, उसे म्यूजिक का शौक हो, खुद अच्छा-खासा कमाता हो और कार्टून देखना पसंद करता हो। साथ ही वो अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखने वाला हो। वेरा ने बताया कि अब वह बॉयफ्रेंड के लिए ऑफलाइन सर्च करेगी। ऑनलाइन में उसकी रुचि नहीं रही।

ऐसी ही रोचक खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

2 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

2 घंटे ago

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

4 घंटे ago

शनि मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बाहर फेंकी, गुस्साएं लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

 Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

4 घंटे ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

7 घंटे ago