वुमन

Gori Nagori Biography: 9 साल की उम्र में सीखा डांस, सलमान खान तक को बनाया दीवाना

Gori Nagori Biography: राजस्थान की शकीरा के नाम से मशहूर गोरी नागौरी अपने आप में एक बड़ी सेलेब्रिटी है। उनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले के मेडता गांव में 11 जून 1990 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका बचपन से ही डांस में रुझान था। इसी वजह से उन्होंने महज 9 वर्ष की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: शिवजी ने नहीं सुनी भक्त की पुकार, रूठे भक्त ने कोशांबी में शि​वलिंग को ही चुराया

नागौर में की पढ़ाई, परिवार में शादी से शुरू किया कॅरियर

गोरी नागौरी का वास्तविक नाम तस्लीमा बानो है। उनकी स्कूलिंग नागौर जिले के घोटिया हायर सेकेंडरी स्‍कूल में हुई। इसके बाद जोधपुर यूनिवर्सिटी (जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी) से उन्होंने बी.ए. उत्तीर्ण किया। गोरी ने आगे पढ़ाई करने के बजाय डांस में ही अपना कॅरियर बनाने का निर्णय किया।

उन्होंने 9 वर्ष की उम्र से ही राजस्थानी और हरियाणवी डांस सीखना शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्होंने अपने ही परिवार के एक विवाह में डांस किया था। वहां पर उन्हें तारीफ मिली तो वह इसी दिशा में आगे बढ़ने लगी। स्टेज शो से शुरू हुआ उनका कॅरियर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा।

डांस सान्ग को मिले मिलियन व्यूज, Bigg Boss से मिला फेम

गोरी का डांस सॉन्ग 8 मई 2021 को ‘घाघरो’ रिलीज हुआ था जिसे यूजर्स ने जबरदस्त रेस्पोंस दिया। इस वीडियो को करीब 16 मिलियन व्यूज मिले थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गोरी नागौरी ने टीवी रिएलिटी शो Bigg Boss में भी पार्टिसिपेट किया, जहां सलमान खान ने भी उनकी सराहना की। इसी से उन्हें देश भर में पहचान मिली।

यह भी पढ़ें: शराब के बिजनेस में बनाए कॅरियर, छापे नोट

राजस्थान विधानसभा चुनाव भी लड़ने वाली थी

हाल ही हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गोरी ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली थी। चर्चा थी कि वह नागौर से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हुआ और वह राजनीति में आने के बजाय अपने डांसिंग कॅरियर को आगे बढ़ाने में ही लगी रही।

 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago