वुमन

Bhang Thandai Recipe Hindi: घर बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, पीकर मदमस्त हो जाओगे

Holi 2024 Bhang Thandai Recipe Hindi: इस बार होली 25 मार्च को हैं। होली का त्यौहार भारत समेत अन्य देशों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों से सजा यह हिंदू पर्व सेलिब्रेशन के मामले में बेहद ख़ास है। इस दिन तरह-तरह के रंगों से एक-दूसरे को रंगने का रिवाज है। लोग न सिर्फ रंगों से होली खेलते है बल्कि मित्रों और परिवार के लोगों के साथ जश्न भी बनाते है यह जश्न और भी ख़ास हो जाता है, जब ‘भांग वाली ठंडाई’ लबों पर चढ़ती है। आज इस कड़ी में हम आपको बता रहे है कि, आप घर पर किस तरह भांग वाली ठंडाई तैयार कर सकते है। चलिए जानते है भांग वाली ठंडाई बनाने का तरीका-

भांग वाली ठंडाई के लिए सामग्री
(Bhang Thandai Samagri)

एक लीटर पानी। एक कप चीनी। एक कप दूध। आधा चम्मच सौंफ। एक छोटा चम्मच खसखस। एक बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज। साबुत काली मिर्च एक छोटा चम्मच। आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर। एक चौथाई कप गुलाब की पत्तियां। 15 भांग की गोलियां। थोड़े बादाम।

यह भी पढ़े: Jaipur Holi 2024: गुलाल गोटा से खेलें इस बार की होली, परपंरा है 400 साल पुरानी

भांग वाली ठंडाई बनाने की विधि
(Bhang Thandai Vidhi Hindi)

  • सबसे पहले एक बर्तन लेकर उसमें पानी और चीनी डालें।
  • अब इसे करीब दो घंटे तक भिगोकर रख दें, इंतजार करें।
  • एक अलग बर्तन में भांग के साथ सारी सूखी सामग्री डालें।
  • इस बर्तन को भी अगले दो घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
  • भांग और अन्य सामग्री का भीगने के बाद पेस्ट बना लें।

यह भी पढ़े: Holi 2024: दामाद को गधे पर बैठाकर खेलते है होली! अनोखा है भारत का यह गांव

  • अब इस पेस्ट को एक मलमल के कपड़े से अच्छे से छानें।
  • छानने के बाद इकट्ठे हुए पानी में दूध-चीनी घोल मिला दें।
  • तैयार घोल में इलायची पाउडर मिक्स कर फ्रीज में रखे।
  • अब इसे दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रखें रहने देवें।
  • पीते वक्त ऊपर से कसे हुए बादाम डालकर सर्व करें।
Aakash Agarawal

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

11 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

15 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

15 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

16 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

16 घंटे ago