वुमन

Girl Want Groom : 4 लाख कमाने वाली इस लड़की को चाहिए दूल्हा, लेकिन शर्त जानकर हर कोई मना कर रहा

जयपुर। Girl Want Groom : मुंबई की लड़की को दूल्हा चाहिए जिसकी वो सोशल मीडिया के जरिए तलाश कर रही है। इन दिनों इस के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं। क्योंकि इसमें सबसे खास बात ये है कि इस 37 वर्षीय लड़की ने कुछ शर्तें रखी हैं जिन्हें पूरा करने वाले से ही वो शादी करेगी। हालांकि, फिलहाल लेकिन कोई भी लड़का इसकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। क्योंकि जो शर्तें इस लड़की ने रखी है उन पर कोई भी बंदा उसमें खरा नहीं उतर रहा है। सोशल मीडिया पर इस लड़की शर्तों की सूची वायरल हो रही है जिसको पढ़कर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

4 लाख रूपये कमाने वाली लड़की को चाहिए दूल्हा

अंबर नाम के एक ट्विटर अकाउंट से इस लड़की की शादी की शर्तों स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। यह स्क्रीनशॉट मराठी भाषा में हैं। हालंकि, जब इसका अंग्रेजी में ट्रांसलेशन किया तो यह लड़की मुंबई में जॉब करती है और 4 लाख रूपये सालाना कमाती है। इसको एक ऐसे साथी की तलाश है जिसका मुंबई में खुद का घर हो। लड़का चाहे नौकरीपेशा या बिजनेस वाला लेकिन सर्जन या CA को प्राथमिकता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Women Abortion Rights : अब औरत तय करेगी कितने बच्चे पैदा करने हैं, मिला गर्भपात का ये संवैधानिक अधिकार

लड़की को चाहिए 1 करोड़ कमाने वाला दूल्हा

इस लड़की उम्मीदों की सूची और भी लंबी है। इस वायरल स्क्रीनशॉट से यह भी पता चला है कि उसको ऐसे पति की तलाश है जो 1 साल में कम से कम 1 करोड़ तो कमाता हो। यह स्क्रीनशॉट ट्विटर हैंडल @Ambar_SIFF_MRA पर हाल ही में शेयर किया गया है जिसको अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट कमेंट्स की झड़ी लगी हुई है।

लड़की को सपनों का राजकुमार मिलना मुश्किल

हालांकि, ट्विटर पर शेयर किए गए इस स्क्रीनशॉट पर एक यूजर क्षितिज मालवे ने कमेंट करके लिखा है कि एक डेटा के मुताबिक भारत में 1 करोड़ से अधिक कमाने वालों की संख्या सिर्फ 1.7 लाख है। इस वजह से इन मोहतरमा को 37 की उम्र में अपना ‘सपनों का राजकुमार’ मिलने की संभावना 0.01% है। जबकि ट्विटर @pjexplained से एक यूजर ने लिखा है कि ‘इन्हें एक बार शार्क टैंक में पिच करना चाहिए।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘ऐसे तो आप सिंगल ही रह जाएंगी।’

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

राजस्थान में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड, टूटेगा ये पुराना रिकॉर्ड

जयपुर। Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम रोज नए-नए रंग दिखा रहा है। राज्य के…

1 घंटा ago

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

18 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

19 घंटे ago