Categories: वुमन

बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा आदेश! 93 साल की महिला को 80 साल बाद वापस दिलाए 2 फ्लैट

जयपुर। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक बड़ा अहम फैसला सुनाया है जिसके तहत एक 93 साल की बुजुर्ग महिला को बड़ी राहत दी गई है। ये महिला दक्षिण मुंबई स्थित अपने 2 फ्लैट पर कब्ज़ा पाने के लिए बीते 80 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रही थी। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ये आदेश दिया कि वह महिला को दोनों फ्लैट वापस करे। जिसे साल 1940 में कब्जे में लिया गया था। इतनी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाली महिला का नाम अलाइस डिसूजा है। यह फ्लैट मुंबई के मेट्रो सिनेमा के पीछे मौजूद रूबी मेंशन के पहले फ्लोर पर हैं। जो पांच सौ और छह सौ स्क्वायर फुट के हैं। 28 मार्च 1948 के दिन रूबी मेंशन को 'डिफेंस ऑफ़ इंडिया' के लिए अधिगृहित किया गया था।

 

बेहद कम पैसों में चमक उठेगा आपका किचन, ट्राई करें ये आसान 5 टिप्स

मूल मालिकों को लौटा दिया
बाद में फर्स्ट फ्लोर को छोड़कर बाकि घरों को धीरे धीरे उनकी मूल मालिकों को लौटा दिया गया। हाई कोर्ट के जज रमेश धानुका और मिलिंद साठ्ये ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिया कि वह इन घरों का शांतिपूर्ण तरीके और खाली कराकर याचिकाकर्ता को वापस लौटाएं। कोर्ट ने अपने आदेश में यह काम आठ सप्ताह के भीतर करने का आदेश दिया है। अदालत ने 93 साल की महिला के पक्ष में फैसला देते हुए फ्लैट पर मौजूदा कब्जेदारों की याचिका को ख़ारिज कर दिया है।

 

आकर्षित, सुंदर और स्मार्ट दिखने के लिए। शादी और समर में साड़ी कैसी पहने?

जानिए कौन है कब्जेदार
17 जुलाई 1946 को बॉम्बे के तत्कालीन गवर्नर ने डिफेंस ऑफ़ इंडिया नियम के तहत इस प्रॉपर्टी के असली मालिक और डिसूजा के पिता एचएस डीएस को यह आदेश दिया था कि वह यह प्रॉपर्टी लॉड नाम के गवर्नमेंट कर्मचारी को दे दें। हालांकि ,24 जुलाई 1946 को कलेक्टर ने इन संपत्तियों को 'रिक्वीजिशन' के दायरे के बाहर कर दिया। हालांकि, निर्देशों के बाद भी इन फ्लैट्स का कब्ज़ा एचएस डीएस को नहीं सौंपा गया। 21 जून 2010 को एकमोडेशन कंट्रोलर बॉम्बे लैंड रिक्वीजिशन एक्ट 1948 के तहत फ्लैट के कब्जेदारों (लॉड के बेटे मंगेश और बेटी कुमुद फोंडकर) को इसे खाली करने का निर्देश दिया। तब तक लॉड की मौत हो गयी थी।

 

जीतेजी जन्नत पहुंचाना मंजूर है। पर जश्न नहीं, तलाक सेलिब्रेशन पर इतना बवाल क्यों?

पोते ने किया आदेश को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज
इसके बाद 26 अगस्त 2011 को संबंधित ने भी इस फैसले को सही ठहराया। इस बीच मंगेश और कुमुद के गुजरने के बाद उनके पोते ने इस आदेश को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज किया था। अदालत ने माना कि इस मामले में कोई दम नहीं है। साथ ही अदालत ने कहा कि बॉम्बे लैंड रिक्विजिशन एक्ट 11 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आया था। जबकि यह मामला उसके पहले का है। ऐसे में इस कानून के तहत इसपर कैसे सुनवाई हो सकती है। इस मामले में अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के भी कुछ आदेशों का हवाला दिया।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

14 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago