वुमन

अब Suno AI Tool से म्यूजिक भी बना सकेंगे यूजर्स, देंगे बड़े-बड़े म्यूजिशियन्स को टक्कर

Suno AI Tool: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने तकनीक की दुनिया को बदलना शुरू कर दिया है। एआई की मदद से कई वर्षों की रिसर्च को कुछ ही घंटों या दिनों में पूरा किया जा सकता है। इसी तरह कंटेंट लिखना हो तो उसके लिए भी AI हाजिर है। फोटोज और वीडियो बनाने के लिए भी ऐसे AI Tools आ चुके हैं जिनकी मदद से बिना कोई गलती किए आप अपना काम पूरा कर सकते हैं। अब इसी क्रम में एक नया आई स्टार्टअप Suno आ गया है जो म्यूजिक भी बना सकता है।

इस टूल की मदद से न केवल आप रॉ म्यूजिक क्रिएट कर सकते हैं बल्कि एक पूरा सॉन्ग तैयार कर सकते हैं। आपको केवल इतना सा करना है कि इस टूल को आपको ठीक तरह से कमांड देनी है, जैसे ‘गिटार की साउंड में एक सैड सॉन्ग लिखो’। इस कमांड के बाद टूल आपको गाना तैयार करके देगा।

यह भी पढ़ें: Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे तैयार हुआ है Suno AI Tool

Suno एआई म्यूजिक क्रिएशन टूल को चार मशीन लर्निंग एक्सपर्ट्स Shulman, Freyberg, Georg Kucsko, and Martin Camacho ने तैयार किया है। इनमें से शुल्मैन और कामाचो को म्यूजिक का शौक भी है। इन चारों ने साथ काम करते हुए नए टूल पर काम करना शुरू किया। उन्होंने देखा कि म्यूजिक के क्षेत्र में एआई के जरिए बहुत कुछ किया जा सकता है।

धीरे-धीरे उन्होंने अपनी कल्पना को हकीकत में बदलना शुरू किया और ChatGPT जैसे ही एक मॉडल पर काम करते हुए Suno की नींव रखी। उन्होंने इसमें भी दुनिया भर के म्यूजिक का डेटा डाला, अलग-अलग एस्सेंट का डेटा फीड किया। इसके बाद इस टूल को तैयार किया।

डवलपर टीम के अनुसार Suno एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की तरह काम करेगा। यूजर इसकी मदद से अपना मनचाहा म्यूजिक तैयार कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को केवल सही तरह से कमांड देनी होगी और बाकी काम यह खुद करेगा। ChatGPT की तरह यदि आपकी कमांड सही नहीं हुई तो उसके नतीजे भी उसी के अनुरूप आएंगे।

यह भी पढ़ें: बिना सिम इंटरनेट के मोबाइल पर देखें Live वीडियो, मोदी सरकार का अनोखा प्रोजेक्ट!

म्यूजिशियन्स के कॉपीराइट को नहीं चुराएगा

ChatGPT की राह पर नहीं चलकर Suno ने एक नया रास्ता चुना है। टूल की डवलपर टीम ने सभी बड़े ब्रान्ड्स को म्यूजिशियन्स से बात कर उनके साथ हाथ मिलाया है। साथ ही इसमें कुछ शर्तें भी तय की गई है। इनके अनुसार यूजर्स किसी म्यूजिशियन की आवाज या उसकी स्टाइल में म्यूजिक नहीं बना सकेंगे।

Morning News India

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

21 मिन ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

35 मिन ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

1 घंटा ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

4 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

5 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago