Categories: वुमन

महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए रामबाण उपाय हैं ये 5 चीजें, तुरंत शुरू कर दें लेना

जयपुर। प्रत्येक मनुष्य के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता उसकी उम्र और सेहत के आधार पर निर्भर करती है। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ, यह अवश्यकता लगातार बदलती भी रहती है। यदि महिलाओं की सेहत के लिए की जाए तो अक्सर अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखने के चक्कर में खुद अपनी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की भूल बैठती हैं या उपेक्षा कर देती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें कई बार सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेहतमंद बने रहने के लिए एक उम्र के बाद महिलाओं को अपने रूटिन में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको तंदुरूस्त रखेगा। तो आइए जानते हैं- 

 

कोटा की नंदिनी गुप्ता के बाद अब श्रेया पूजा बनी मिस इंडिया 2023 फर्स्ट रनर-अप

 

1. विटामिन बी-12
विटामिन बी-12 शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में इसका काम न केवल रेड ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाने का होता है। इसके साथ ही यह नर्वस सिस्टम और दिमागी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से महिला को कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जिसमें कमजोरी, थकान, दिल की धड़कन का बढ़ना, सांस की तकलीफ, पीली त्वचा, जीभ का लाल होना, कब्ज, दस्त, भूख न लगना, गैस बनना, तंत्रिका संबंधी समस्याएं और आंखों का कमजोर होना शामिल है। 

 

राजस्थान की नंदिनी बनी मिस इंडिया वर्ल्ड 2023, कोटा में खेती करते हैं पिता

 

2. कैल्शियम
शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक कैल्शियम भी है। यह व्यक्ति की हड्डियों और दांतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हृदय और शरीर की मांसपेशियों के लिए भी कैल्शियम बेहद जरूरी होता है।  कैल्शियम की कमी होने पर व्यक्ति को ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में जकड़न और हृदय रोग जैसे कई रोग घरे सकते हैं। ऐसे में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए दूध या उससे बनें प्रॉडक्ट्स डाइट में शामिल करें। 

 

500 दिन बाद गुफा से निकली महिला, जानिए पाताल से विज्ञान का क्या ज्ञान लेकर आई

 

3. मैग्नीशियम
यह पोषक तत्व मानव शरीर के लिए जरूरी खनिज पदार्थ में से एक है। इसका सेवन करने से डीएनए निर्माण के अलावा शरीर के मेटाबॉलिज्म में भी मदद मिलती है, जिससे व्यक्ति का शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। मैग्नीशियम चिंता और अनिद्रा की समस्या को दूर करके जिंक और कैल्शियम के साथ मिलकर हृदय, मांसपेशियों और किडनी को भी मजबूत बनाने का काम करता है।

 

गुजरात की शेरनी कहलाती है काजल हिन्दुस्तानी, जानिए क्यों मचा है उनके नाम पर बवाल

 

4. विटामिन डी
यह एकमात्र ऐसा पोषक तत्व है, जिसे शरीर सूरज की रोशनी से प्राप्त करता है। विटामिन डी शरीर को स्वस्थ रखते हुए हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी आपके हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य तक को भी बिगाड़ सकती है। इसके अलावा विटामिन ड की कमी मधुमेह, हृदय रोग, मल्टीपल स्केलेरोसिस, स्तन कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकती है। 

 

हफ्ते में सिर्फ 2 दिन पढ़ाई और हासिल की AIR 11वीं रैंक, जानिए देवयानी ने कैसे पास की UPSC

 

5. ओमेगा 3
ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में बेहद जरूरी है। यह एक ऐसा बेहतरीन सप्लीमेंट है। जिसका सेवन करने से व्यक्ति की ब्रेन हेल्थ बेहतर होने के साथ जॉइंट पेन भी कम होता है। यह शरीर की सूजन से लड़ते हुए उम्र से जुड़े हुए कई स्वास्थ्य परिवर्तनों और जोड़ों के दर्द से भी व्यक्ति का बचाव करता है। 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

2 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

3 दिन ago