Categories: दुनिया

ये हैं दुनिया के 10 सबसे क्रूर शासक, एक ने दिल्ली में बना दी थी नरमुंडो मीनार

जयपुर। दुनिया में कई ऐसे क्रूर शासक हुए हैं जिन्होंने मानवता के खिलाफ ऐसे अपराध किए जिनको क्षमा नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं बल्कि कई शासकों ने तो सिर्फ अपनी खुशी के लिए हजारों, लाखों निर्दोष नागरिकों की हत्याएं की। ऐसे हम आपको अतीत से लेकर वर्तमान तक के 10 क्रूरतम शासकों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने लोगों की लाशों के अंबार लगा दिए।

 

TOP TEN – 11 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

तैमूर लंग
समरकंद के शासक तैमूर लंग ने 90000 सैनिकों को लेकर दिल्ली पर धावा बोला था। दिल्ली पहुंचने से पहले रास्ते में तैमूर ने करीब 100000 हिंदू लोगों को बंदी बना लिया था। इसके तैमूर ने इन बंदियों को मारने का आदेश दे दिया। दिल्ली जीतकर लौटते समय उसने शहर के चौराहों पर कटे हुए सिरों की मीनार बना दी थी। इस सदमे से दिल्लीवासी 100 साल तक नहीं उबर सके थे।

व्लाद द ड्रैकुला
रोमानिया के वालाशिया के शासक राजकुमार व्लाद थर्ड को ड्रैकुला के नाम से जाना जाता है। व्लाद का जन्म सन 1431 ट्रांसिल्वेनिया में हुआ था। उसे इतिहास में सबसे क्रूर दंड देने वाला शासक माना जाता है। वो अपने दुश्मनों और अपराधियों को मुंह में भाला डालकर सूली पर टांग देता था। उसने एक साथ 20000 पुरुषों, बच्चों और महिलाओं को अपनी राजधानी के बाहर सबसे क्रूर मौत दी थी। इस घटना की भयावहता को शब्दों में नहीं लिखा जा सकता है।

 

देश में मिले धोखे से यहां सड़कों पर भटक रहे भारतीय छात्र

 

रूस का इवान चतुर्थ
इवान चतुर्थ को रूस में दुष्ट राजा यानि Evil King के नाम से भी जाना जाता है। यह राजा लोगों को सूली पर चढ़ाने का शौकीन था। हर दिन लगभग 500-1000 लोगों को उसके सैनिक पकड़कर सजा देने के लिए दरबार में लाते थे।

एडोल्फ हिटलर
यह जर्मन तानाशाह था। उसी ने द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत की थी। इस दौरान हिटलर ने 60 लाख यहूदियों को मार डाला था। इसके अलावा उसके शुरू किए गए युद्ध में 50 लाख आम नागरिकों की भी मौत हुई थी।

 

पुलिस भी हो गई हैरान, बैग में बंद टुकड़ों में मिली लापता लोगों की लाशें

 

राजा फिरोन
राजा फिरोन मिस्र का स्वार्थी, अहंकारी और कुख्यात तानाशाह था। उसने खुद को मिस्र का भगवान घोषित किया था। वह लोगों को खुद की पूजा करने के लिए मजबूर करता था। लोगों के मना करने पर वह उन्हें बहुत ही क्रूर तरीके से मारता था।

अलेक्जेंडर III
अलेक्जेंडर III ने अपना अधिकतर जीवन उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में सैन्य अभियान में बिताया। उसके शुरू किए गए युद्धों में लाखों लोगों की अकारण ही मौत हुई थी। वह शराब के नशे में किसी को भी मारने का हुक्म दे देता था।

 

इजराइल के आसमान में जल्द उड़ेगी फ्लाइंग टैक्सी, टेस्ट रहा सक्सेसफुल

 

जोसेफ स्टालिन
जोसेफ स्टालिन को सोवियत संघ (वर्तमान रूस) के तानाशाह के तौर पर देखा जाता है। स्टालिन के 29 साल के शासन के दौरान उनकी नीतियों से 2 करोड़ से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

बेल्जियम का लियोपोल्ड II
लियोपोल्ड II बेल्जियम का राजा था। उसने अफ्रीकी देश कांगो को अपना गुलाम बनाया था। उसने कांगों के लोगों का इतना शोषण किया कि 30 लाख कांगोवासियों की मौत हो गई।

 

भारत के समुद्रों में भी तैर सकती हैं 43,000 करोड़ की पनडुब्बियां, आज भारत आ रहे जर्मन रक्षा मंत्री पिस्टोरियस करेंगे खास डील

 

अत्तिला द हुन
अत्तिला द हुन को मानव इतिहास में एक दुष्ट और क्रूर शासक के रूप में जाना जाता है। उसकी खासियत थी कि वह हमले के दौरान शहर या गांवों में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ता था। उसने आक्रमण कर लगभग 10 लाख लोगों की हत्याएं की थी।

चंगेज खान
चंगेज खान एक मंगोल आक्रमणकारी था। 13वीं सदी की शुरुआत में चंगेज खान और उसके सैनिक जिस भी शहर में घुसते थे उसका बर्बाद होना तय था। उसके सेनिक हर शहर में घुसते ही लूटमार, हत्याएं और बलात्कार करते थे। चंगेज खान के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसने कई हजार महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

7 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

8 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

9 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago