इंडोनेशिया में एक 20 फीट लंबे अजगर ने एक महिला को जिंदा ही निगल लिया। बताया जा रहा है कि वह पास के मार्केट में खाना बेचने गई थी। इसी दौरान वह अचानक ही गायब हो गई थी। बाद में उसकी अप्रत्याशित मृत्यु की खबर ने सभी को चौंका दिया।
इंडोनेशिया में रहने वाली 50 वर्षीय फरीदा 6 जून को अपने नजदीकी मार्केट में खाना बेचने गई थी। इसके बाद से ही वह लापता चल रही थी। जब उसके पति नोनी और दूसरे पड़ौसी उसे ढूंढ रहे थे तब उन्हें एक 20 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया जिसका पेट बुरी तरह से फूला हुआ था और वह एक तरफ निडाल पड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें: Spiders on Mars: मंगल ग्रह पर दिखी हजारों मकड़ियां, वैज्ञानिकों ने जारी की फोटोज
उस अजगर को देख कर लोगों को अजीब अनुभव हुआ और उन्होंने उसके पेट को काटा जिसमें से फरीदा का मृत शरीर मिला। उसके पैर पर भी एक काटने का निशान था। माना जा रहा है कि महिला की मृत्यु दम घुटने के कारण हुई होगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अजगर के शरीर से फरीदा के मृत शव को निकाला और उसे दफनाने के लिए ले गए।
फरीदा की मृत्यु से निराश नोनी ने कहा कि उस दिन मेरी पत्नी अकेली थी, इस बात का मुझे हमेशा दुख रहेगा। अगर ऐसा नहीं होता तो वह आज जिंदा होती। मृत महिला के 4 बच्चे थे और वह पौधों से रबर एकत्रित करने का काम करती थी।
यह भी पढ़ें: Ajab Gajab News: एक बार में 250 किलो वजन उठा लेता था, भालू को मुक्का मार भगा दिया था
पहले भी इंडोनेशिया में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें अजगर ने जिंदा लोगों को निगल लिया था। वर्ष 2018 में भी 54-वर्षीय बा टीबा अचानक ही गायब हो गई थी। बाद में उसकी चप्पलें घर से महज 30 मीटर एक विशाल अजगर के पास मिली। उसे भी अजगर ने निगल लिया था।
इसी तरह की रोचक खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…