America के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बीते दिन देर रात भारत दौरे पर पहुंच गए। ब्लिंकन इस यात्रा में यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर रहे हैं। भारत-अमेरिका के बीच 2+2 बैठक में दोनों देशों के इन मंत्रियों के बीच में ये बैठकें जारी हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से इससे पहले यह कहा गया कि भारत एक वैश्विक शक्ति के तौर पर उभर रहा देश है। अमेरिकाद भी शांत और समृद्ध इंडो-पैसेफिक को बनाए रखने के लिए भारत का सपोर्ट कर रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची का कहना है कि ब्लिंकन के इस दौरे से भारत और अमेरिका के बीच में रणनीतिक साझेदारी को अच्छा बढ़ावा मिलने के आसार हैं।
भारत और अमेरिका के बीच ये 2+2 बैठकें 5वीं बार हैं। गुरुवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे। जिसकी शुरुआत 2018 में की गई थी। जिसका लक्ष्य भारत-अमेरिका के बीच इंडो-पैसेफिक में रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना कहा गया था।
एक जानकारी के अनुसार इस बैठक में चीन और Indo-Pacific पर सबसे ज्यादा केन्द्रित किया जाएगा। साथ में डिफेंस इक्विपमेंट मिलकर बनाए जाने पर भी चर्चा होगी। अमेरिका से भारत की फाइटर जेट्स के लिए इंजन और MQ-9 ड्रोन्स सप्लाई को लेकर भी इस दौरान बात होने की संभावना है।
राजनाथ सिंह का इस बैठक के लिए कहना है कि कई वैश्विक चुनौतियों के बाद भी भारत और अमेरिका की दोस्ती और मजबूत हुई है। जो साझेदारी इंडो-पैसेफिक क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी है। क्रॉस-कटिंग, रक्षा संबंधों और टेक्नोलॉजी एंड सप्लाई चेन कोलैबोरेशन पर भी इस बैठक में बात की जाएगी।
Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…
Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…
जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई है जिसके पक्ष और…
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…