Categories: दुनिया

TOP TEN – 25 मई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • राष्ट्रपति बाइडेन को मारने किराए का ट्रक लेकर व्हाइट हाउस पहुंचा भारतीय युवक

 

  • मणिपुर में कर्फ्यू में ढील देते ही फिर से भड़की हिंसा, मैतेई क्षेत्र में घर फूंके

 

  • इमरान खान की पार्टी पीटीआई पर 9 मई को लग सकती है पाबंदी

 

  • लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आए है – उद्धव

 

  • जम्मू-कश्मीर में खाई में वाहन गिरने से 7 लोगों की मौत 

 

  • मई में रिटेल महंगाई 5% तक हो सकती है डाउन, लेकिन सतर्कता जरुरी

 

  • लैंडिंग की जगह टेकऑफ होने से घबराए विमान के यात्री, 20 मिनट बाद हुई सही लैंडिंग

 

  • मोदी उत्तराखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

 

  • कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज दिल्ली में होगी बैठक

 

  • लुधियाना के आतंकी बलबीर सिंह पर 10 लाख का इनाम

 

1. अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास सिक्योरिटी बैरियर में एक 19 साल के युवक ने ट्रक से टक्कर मार दी। युवक भारतीय मूल आरोपी साई वार्षित कंडूला है जो अमेरिका के मिसौरी में रहता है। खबरों के अनुसार वह राष्ट्रपति को मारने के लिए 6 महीने से प्लानिंग कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बैरियर को टक्कर मारने के बाद वह साई नाजी का झंडा लहराने लगा।

 

2. मणिपुर में हिंसा थमने के बजाय और ज्यादा भड़क रही है। मैतेई समुदाय को एसटी का दर्जा देने के खिलाफ प्रदर्शन से शुरु हुई हिंसा अब भी जारी है। बुधवार को बिष्णपुर जिले में जैसे ही कर्फ्यू में ढील दी गई फिर से हिंसा शुरु हो गई। कुकी उग्रवादियों ने दुकानों, घरों और वाहनों में आग लगा दी। कुछ हथियारबंद लोगों ने राउंड फायरिंग की जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गई।

 

3. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ पर पाबंदी लगाने का विचार किया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि 9 मई की घटनाओं को देखते हुए पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। आसिफ का कहना है कि इमरान खान ने प्लानिंग के तहत सारे हमले किए थे। 

 

4. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए मुंबई में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान उद्धव ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आए है। वहीं आज केजरीवाल मुंबई में एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

 

5. जम्मू-कश्मीर के किश्चतवाड़ में बुधवार को खाई में वाहन गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक दच्चन इलाके में वाहन ने नियंत्रण खो दिया और खाई में गिर गई। इसमें ढंगदुरु पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी बैठे हुए थे। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 2 लोग घायल हो गए। 

 

6. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इन दिनों महंगाई कम जरुर हुई है लेकिन अभी भी सतर्कता जरुरी है। महंगाई के खिलाफ जंग अभी भी जारी है। मई में रिटेल महंगाई 5 प्रतिशत तक नीचे आ सकती है। लेकिन नीतिगत दरों में बढ़ोतरी को रोकना उनके हाथ में नही है। 

 

7. गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान लैंडिंग के बजाय टेकऑफ कर गया। इस घटना से विमान में बैठे यात्री घबरा गए। विमान में करीब 100 यात्री मौजूद थे। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई एयरपोर्ट पर सोमवार रात 8.45 पर चंडीगढ़ से अहमदाबाद आए विमान की सही लैंडिंग नही होने से वह रनवे को छूकर वापस टेकऑफ कर गया। 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 

 

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह देश की 18वीं वंदे भारत होगी। यह देहरादून से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने इस साल जून तक सभी राज्यों में वंदे भारत चलाने का टारगेट रखा है। 

 

9. कर्नाटक चुनावों के बाद सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित सभी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने का विचार किया जा रहा है। इसके लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के अन्य नेता मुलाकात करेंगे। 

 

10. एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी पर 10 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। खबरों के मुताबिक लुधियाना का रहने वाला कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचने के मामले में वांटेड है। इसके खिलाफ दिल्ली में यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। यह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट से जुड़ा है।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago