Categories: दुनिया

TOP TEN – 30 मई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • सीएसके की खिताबी जीत, रोमांचक फाइनल में चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

 

  • 6 दशक बाद कंबोडिया के राजा की भारत यात्रा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति से करेंगे द्विपक्षीय बैठक

 

  • जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसा, अमृतसर से कटरा जा रही बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

 

  • अब केजरीवाल को सीताराम येचुरी से आस, सीपीएम हेडक्वॉर्टर में करेंगे आज मुलाकात

 

  • चीन का पहला सिविलियन आज होगा लॉन्च, चांद पर मानव मिशन भेजने का भी करेगा ऐलान

 

  • आईएमडी के अनुसार 8 राज्यों में अगले तीन दिन तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

 

  • मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर आज सुनवाई

 

  • अमित शाह मणिपुर में आज दूसरे दिन के दौरे पर चुराचादंपुर में लेंगे हालात का जायजा

 

  • मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक चलेगा महाजनसंर्पक अभियान

 

  • 4 घंटे की बैठक के बाद सुलझा गहलोत-सचिन विवाद, दोनों मिलकर लड़ेंगे आगामी चुनाव

 

1. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की भी किंग बन गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता। सीएसके के जीत के बाद धोनी ने जडेजा के साथ जमकर जश्न मनाया। इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला गया था। 

 

2. कम्बोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की यात्रा पर है। इस दौरान राजा नोरोडोम दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे। दोनों के साथ राजा नोरोडोम की द्विपक्षीय बैठक होगी। 6 दशक बाद कंबोडिया के राजा की भारत की यात्रा है। इससे पहले 1963 में सिहामोनी के पिता भारत आए थे। 

 

3. जम्मू-कश्मीर से हाल ही में बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। अमृतसर से कटरा जा रही बस पुल से खाई में गिर गई। इस दौरान 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें निकालने का काम शुरु किया। घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जम्मू डीसी के मुताबिक राहत औऱ बचाव का काम जारी है। 

 

4. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए दिग्गजों से मुलाकात कर रहे है। इसी के तहत आज केजरीवाल सीपीएम हेडक्वॉर्टर में सीताराम येचुरी से भी मिलेंगे और केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगेगे। इस अध्यादेश के जरिए दिल्ली के अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार उपराज्यपाल को दिए गए हैं।

 

5. चीन ने अपने पहले नागरिक को अंतरिक्ष यात्री के रुप में भेजने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को चीन पहली बार किसी सिविलियन को चालक दल के मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में भेजेगा। ये मिशन आज सुबह 9:31 पर जिउगुआन सैटेलाइट सेंटर से लॉन्च होगा। चीन ने साल 2030 तक चांद पर मानव मिशन भेजने का भी ऐलान किया है।

 

6. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सहित अगले तीन दिन इसी तरह तेज हवा, गरज के साथ बूंदाबांदी, हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। मंगलवार को दिन में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आंधी, बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 

 

7. दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ आज दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सुनवाई होगी। ईडी का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में रिश्वत के तौर पर 622 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। ईडी इस मामले में सिसोदिया के खिलाफ अब तक चार चार्जशीट दायर कर चुका है। जल्द ही 5वीं चार्जशीट भी दायर करने वाली है।

 

8. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात हिंसाग्रस्त मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे। वहां शाह ने इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया। देर रात गृह मंत्री मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मिले। आज दूसरे दिन शाह  चुराचादंपुर में शांति बहाली के लिए दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। 

 

9. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी आज से बीजेपी का महाजनसंर्पक अभियान शुरु करने जा रही है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस दौरान भाजपा जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करेगी। देशभर में पार्टी जगह-जगह रैलियों का आयोजन करेगी।

 

10. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी विवाद इतना उलझा कि कांग्रेस अध्यक्ष को उन्हें मनाने के लिए मुलाकात करनी पड़ी। सोमवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों से अलग-अलग बैठक की। करीब 4 घंटे की मीटिंग के बाद  विवाद सुलझा। अब गहलोत-सचिन मिलकर राजस्थान में चुनाव लड़ेंगे।

Morning News India

Recent Posts

विजयादशमी के अवसर पर महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने की पारंपरिक पूजा-अर्चना

जयपुर। दशहरा एवं विजयादशमी के मौके पर आज (शनिवार) सिटी पैलेस में हिज हाईनेस महाराजा…

10 घंटे ago

देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए PM मोदी को मजबूत करने की जरूरत : मदन राठौड़

Madan Rathore News : जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने…

10 घंटे ago

Deoli Uniara by-election : कांग्रेस को जीत दिलाएंगी ये जोड़ी, BJP की टेंशन बढ़ी

Deoli Uniara by-election : जयपुर। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होन वाले उपचुनाव को…

11 घंटे ago

Khinvsar By-Election : हनुमान बेनीवाल के गढ़ में बीजेपी करेंगी खेल? इन दावेदारों ने मांगा टिकट

Khinvsar By-Election : राजस्थान में में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक्टिव हो…

12 घंटे ago

एसएमएस हॉस्पिटल में चोरों का तांता

S.M.S Hospital Trauma Centre Mismanagement: एसएमएस हॉस्पिटल की आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी। जहां मरीज और…

12 घंटे ago

Dausa by-election : पायलट बनाम किरोड़ी की जंग, किसको मिलेगा कांग्रेस-बीजेपी का टिकट

Dausa by-election : जयपुर। राजस्थान में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने…

14 घंटे ago