जयपुर। आज के समय में हम जितना भी अंतरिक्ष रहस्यों के बारे जानते हैं उसें कई करोड़ गुना रहस्य हमसे छुपे हुए हैं। हम जिस गैलेक्सी में रहते हैं उसमें ही अरबों तारे और ग्रह हैं, जिनकी खोज अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन हमारा सौरमंडल है, जिसके बारे में हम ढेर सारी जानकारियां हासिल कर चुके हैं। इनमें भी मौजूद ग्रहों से जुड़ी नई-नई खोज आए दिन होती रहती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही हैरान कर देने वाली 5 बातें।
32 साल में 105 शादियां करके बना 14 देशों का दामाद, जानिए अमेरिकी शख्स ने कैसे किया ये कमाल
अंतरिक्ष पूरी तरह शांत
हमारा अंतरिक्ष खाली है और इसमें ध्वनि तरंगें यात्रा नहीं कर सकतीं। इसी वजह से अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट को कोई भी आवाज सुनाई नहीं देती। हालांकि अंतरिक्ष में एक्स-रे और रेडियो तरंगे होती हैं, जिन्हें टेलीस्कोप पकड़ लेते हैं।
ईरान में महिलाओं को हिजाब नहीं पहनने पर मिलेगी सजा, CCTV से रखी जाएगी नजर
सबसे गर्म शुक्र ग्रह
हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र है। इसकी सतह का औसत तापमान लगभग 450 डिग्री सेल्सियस है। लेकिन शुक्र सूर्य का सबसे करीबी ग्रह नहीं है। सूर्य के सबसे नजदीक बुध ग्रह है। लेकिन बुध ग्रह का कोई पर्यावरण नहीं जिसके परिणामस्वरूप तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव होते रहते हैं।
Top 10 – 9 अप्रैल 2023 Morning News की ताज़ा खबरे
सबसे महंगा है नासा का स्पेससूट
दुनिया नासा का स्पेस सूट बेहद महंगा होता है। नासा के एक स्पेससूट की कीमत 1.2 करोड़ डॉलर से 2.2 करोड़ डॉलर के बीच होती है। हालांकि यह लागत सिर्फ सूट की नहीं बल्कि उसमें होने वाले शोध और टेस्टिंग की भी होती है। ये सूट 1974 में बने थे, जिनकी आज के हिसाब से लागत 15 करोड़ डॉलर है।
रूस से युद्ध के बीच भारत आ रही यूक्रेन की मंत्री, जानिए पाकिस्तान चुपके से हथियार देगा या नहीं
धरती से इतना बड़ा है सूर्य
हमारे सौरमंडल में सबसे विशाल सूर्य है। यह कितना बड़ा है इसकी कल्पना आसान नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 13 लाख पृथ्वी को दबा कर सूर्य के अंदर भरा जा सकता है। वहीं 9 लाख 60 हजार गोल पृथ्वी को सूर्य में रखा जा सकता है।
अब थर-थर कांपेगा पाकिस्तान और चीन, 31 नाटो देशों के साथ मिलकर युद्वभ्यास कर रहा भारत
नीला होता है मंगल पर सूर्यास्त
पृथ्वी पर होने वाले सूर्यास्त में आसमान लाल हो जाता है। लेकिन मंगल ग्रह की बात करें तो सूर्य का रंग नीला होता है। मंगल के वायुमंडल के कारण ऐसा दिखता है।