Categories: दुनिया

राममयी हुआ नेपाल, मिला 57 साल पुराना श्रीराम-सीता का डाक टिकट

 

Ram-Sita Postage Stamp Nepal: भारत का पड़ोसी मित्र देश नेपाल माता सीता का जन्मस्थान बताया जाता है। ऐसे में जब भारत में स्तिथ अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम कई वर्षों बाद भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे है और माता सीता की चर्चा न हो, ऐसे कैसे हो सकता है। भारत समेत दुनियाभर के तमाम हिंदू लोग और प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले लोग 'रामलला' की भक्ति में डूबे है। नेपाल में स्तिथ माता सीता के जानकी मंदिर में भी उत्साह बना हुआ है। 

 

जानकी मंदिर में तोड़े गए धनुष  के अवशेष 

 

जानकी मंदिर नेपाल के काठमांडू शहर से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण राजपुताना महारानी वृषभभानु कुमारी ने 1911 ईस्वी में करवाया था। इस मंदिर में आज भी सीता स्वयंवर के दौरान भगवान राम द्वारा तोड़े गए धनुष के अवशेष मौजूद बताए जाते है। 

 

यह भी पढ़े: आधा श्लोक पढ़कर श्रीराम को बताया मांसाहारी, Annapoorani Movie ने ऐसे किया खेल

 

54 साल से चल रहा जाप तथा अखंड कीर्तन

 

इस मंदिर में 54 साल से लगातार भगवान राम और माता सीता का जाप तथा अखंड कीर्तन चल रहा है। 22 जनवरी को जब रामलला की भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होगी तो नेपाल का यह जानकी मंदिर भी जश्न के सरोबर में डूबा हुआ नजर आने वाला है। नेपाल और भारत का रिश्ता रामायण काल से अटूट रहा है। 

 

यह भी पढ़े: इस RAM प्लान के सहारे लोकसभा चुनाव जीतेगी BJP, मुस्लिम भी है लक्ष्य

 

57 साल पुराना श्रीराम-सीता का डाक टिकट 

 

इसी बीच नेपाल में 57 साल पुराना एक डाक टिकट मिला है। इस डाक टिकट पर श्रीरामऔर माता सीता का चित्र बना हुआ है। इस टिकट को रामनवमी के अवसर पर 18 अप्रेल 1967 को जारी किया गया था। संयोग से इस टिकट पर 2024 लिखा है, ऐसे में यह राम मंदिर निर्माण के दौरान चर्चाओं में है। दरअसल, टिकट पर विक्रम संवत के अनुसार साल का जिक्र हुआ है। 1967 को विक्रम संवत के अनुसार 2024 माना गया है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago