Categories: दुनिया

ये कौन बच्चा है जो आठ की उम्र में 800 करोड़ का मालिक बना

आर्थिक मंदी से जहां एक ओर देश दुनिया परेशान हो रही है वहीं एक बच्चा छोटी सी उम्र में ही करोड़ों का कारोबार कर रहा है। रेयान नाम के इस बच्चे ने 800 करोड़ से ज्यादा की पूंजी अभी ही एकत्रित कर ली है। वो हर साल यू ट्यूब के जरिये 140 करोड़ रुपये कमाता है। 

बचपन में खेल खिलौनों के प्रति उसके लगाव को देखते हुए उसके माता पिता ने उसके लिए यह यू ट्यूब चैनल बनाया था। जहां वो खिलौनों के साथ खेलते हुए उनके बारे में रिव्यू करता था। रेयान्स वल्र्ड नाम के इस चैनल पर लागों के लाखों व्यूज आते थे। अमेरिका में ह्यूस्टन के रहने वाला रेयान सिर्फ 3 साल की उम्र में ही खिलौनों का रिव्यू करने लग गया था। उसे फोब्र्स ने सात साल की उम्र में हाई अर्निंग यूट्यूबर की सूची में शामिल किया था। 

टारगेट हैं 3 से 6 साल के बच्चे 

खिलौनों से सबसे ज्यादा छोटे बच्चे आकर्षित होते है, और जब इनके बारे में बताने वाला भी बच्चा ही हो तो बच्चे और भी ज्यादा ध्यान देते हैं। रेयान के यू ट्यूब चैनल का टारगेट भी 3 से 6 साल के बच्चे हैं। यू ट्यूब रेयान्स वल्र्ड पर 3.39 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 

जो अब तक 53.2 अरब व्यूज उसके चैनल को दिलवा चुके हैं। फोब्र्स की मानें तो 9 साल की उम्र में उसकी आय 800 करोड़ थी और उससे ज्यादा उसका टर्न ओवर था। रेयान के नाम से दुनियाभर में 30 देशों में करीब 1500 से ज्यादा प्रोडक्ट बेचे भी जा रहे हैं। 

 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago