Categories: दुनिया

अब पानी में ही होगा चीनी ड्रैगन का सफाया

चीन की हर दिन बढ़ती दादागिरी को रोकने के लिए अब अमेरिका ही नहीं ऑस्ट्रेलिया और जापान भी एक साथ जुड़ने वाले हैं। चीनी ड्रैगन का सफाया करने के लिए पानी को ही हथियार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। ऑकस डील के तहत ऑस्ट्रेलिया आठ सबमरीन खरीदने जा रहा है। जिसमें उसकी अमेरिका और ब्रिटेन भी मदद करेंगे। आस्ट्रेलिया इसके लिए 368 अरब डाॅलर का खर्च भी करने वाला है।ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेने के प्रधानमंत्री सहित अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस बात का ऐलान किया है। परमाणु उर्जा से चलने वाली यह सबमरीन ऑस्ट्रेलिया में बनाई जाएंगी। जिसके बाद दुनिया में ऑस्ट्रेलिया का नाम भी उन सात देशों में शामिल हो जाएगा, जो पनडुब्बियां संचालित करते हैं। 

चीनी ताकत को तोड़ने के लिए है ऑकस डील चीन बीते कुछ दशकों में दुनिया में बड़ी नौसैनिक शक्ति बनकर उभरा है। जो भारत सहित अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खतरा है। वर्तमान में चीन ताइवान पर भी कब्जे की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने अपनी ताकत अमेरिका से भी ज्यादा बढ़ा दी है। यह डील भी इसी खतरे से निपटने के लिए की गई थी। जो चीन के लिए एक बुरी खबर है।

आम नहीं हैं ये पनडुब्बी

ऑकस डील से परेशान चीन इसका कड़ा विरोध कर रहा है। चीन की ओर से तो यहां तक कहा गया है कि इससे उनपर खतरा बढ़ सकता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि यह पनडुब्बी परमाणु उर्जा से चलती है और परमाणु बम लाॅन्च भी कर सकती है। फिर भी इसका मतलब यह नहीं है कि हमेशा परमाणु बम लेकर ही चलेगी। अन्य पनडुब्बियां डीजल इलेक्ट्रिक इंजन से चलती हैं। इन इंजनों को चलाने के लिए इंधन की आवश्यकता होती है। इसके लिए सबमरीन को सतह पर आकर इंधन भरवाना होता है। जबकि परमाणु पनडुब्बी को कई महीनों तक सतह पर आने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इनमें परमाणु रिएक्टर भी लगा होता है। जिससे यह आसानी से पकड़ में नहीं आती।जो युद्ध के समय में काफी सहायक होता है।

Ambika Sharma

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

21 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

24 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago