दुनिया

Abu Dhabi: अरबपतियों की पहली पसंद ये मुस्लिम देश, दुबई को भी पीछे छोड़ा

Abu Dhabi: खाड़ी देशों में यूएई का रुतबा कुछ अलग ही है। दुबई हो या अबू धाबी इन देशों के लिए अरबपति पागल हुए जा रहे हैं। रूस के स्टील किंग व्लादिमीर लिसिन से लेकर क्रिप्टोकरंसी वर्ल्ड के सबसे अमीर इंसान झाओ चैंगपेंग तक ने अबू धाबी को अपना मनपसंद ठिकाना बना लिया है। आखिर क्या बात है कि दुबई के बजाय आजकल अरबपति UAE की राजधानी Abu Dhabi को अपना दिल दे रहे हैं। यानी दुबई और सिंगापुर के बाद अब अबू धाबी दुनियाभर के अमीरों का अड्डा बनता जा रहा है। चलिए जानते हैं कि अबू धाबी में ऐसा क्या है।

यह भी पढ़ें:Abu Dhabi Temple: हिंदू मंदिर के लिए मुस्लिम अरबों ने दिये 7 अरब रुपये

अरबपति अबू धाबी पसंद कर रहे

आंकड़े बताते हैं कि 2023 में अबू धाबी में 5 हजार से ज्यादा ऐसे अरबपति हैं जिन्होंने अबू धाबी (Abu Dhabi) में खुद को बसा लिया है। यह चौंकाने वाली बात इसलिए भी है क्योंकि 2016 में यह आंकड़ा मात्र 16 हुआ करता था। संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE 2023 के उन टॉप 5 डेस्टिनेशन में शामिल है जो बिजनैस वालों की पहली पसंद बना है। कुछ खास बाते जान लेते हैं ताकि मालूम चल पाए कि अबू धाबी (Abu Dhabi) में धन कुबेर क्यों जमा हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Qatar Currency: 1000 के बदले 22000 रुपये मिलेंगे इस मुस्लिम देश में, आज ही जान ले

क्यों अरबपतियों की पसंद बना ये मुस्लिम देश?

टैक्स में राहत

अबू धाबी (Abu Dhabi) अरबपतियों का अड्डा इसलिए भी बन रहा है, कि वहा कि टैक्स रेट। जी हां, विशेषज्ञ कहते हैं कि (Abu Dhabi) की टैक्स प्रणाली काफी लचीली है। ये सिस्टम अरबपतियों को राहत देता है। यानी यहां पर उनको नाममात्र का टैक्स देना पड़ता है। यही वजह है कि अबू धाबी में अमीरों का जमघट लग रहा है।

सरकार की दखलंदाजी नहीं

अबू धाबी (Abu Dhabi) में मौजूद अरबपतियों की सम्पत्ति को लेकर दूसरे देश की सरकारें दखलंदाजी नहीं करती है। इसको लेकर यहां सख्त नियम बना हुआ है। यही वजह है कि धन कुबेर यहां पर अपनी सम्पत्ति को ज्यादा महफूज पाते हैं। तभी तो (Abu Dhabi) में लगातार अमीर लोगों की संख्या बढ़ रही हैं।

कम अपराध और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर

अबू धाबी में अपराध काफी कम होते हैं। यानी यहां सुकून और शांति बहुत है। तभी तो अमीर यहां आते हैं। साथ ही यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर भी किसी भी कारोबारी को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माना जाता है। साथ ही यहां ऐसे अपार्टमेंट की भी भरमार है जिन्हें किफायती दामों में खरीदा जा सकता है। कारोबार को लेकर भी अमीर लोग यहां निश्चिंत होते हैं। अबू धाबी में कल भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होने जा रहा है।

Morning News India

Recent Posts

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

52 मिनट ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago