फ्लाइट में छेड़छाड़ और दुव्र्यवहार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कभी एयर इंडिया तो कभी इंडिगो एयरलाइंस कहीं ना कहीं एयरहोस्टेस से छेड़छाड़ के मामले सामने आते ही रहते हैं। अब फिर से इंडिगो एयरलाइंस के विमान में एक स्वीडिश नागरिक के एयर होस्टेस को छेड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत भी की गई। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी यात्री को फ्लाइट के लैंड होते ही गिरफ्तार भी कर लिया और फिर मेट्रोपाॅलिटन जज की अदालत में जमानत भी दे दी गई। आरोपी की पहचान क्लास एरिक हराल्ड जाॅन्स वेस्टवर्ग के नाम से हुई है।
एयर होस्टेस ने कहा यात्री ने पकड़ा हाथ
पुलिस को शिकायत के दौरान एयर होस्टेस ने बताया कि वो विमान में अपनी ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान जब वह यात्रियों को खाना सर्व कर रही थी। तो आरोपी ने चिकन डिश की मांग की। जब एयर होस्टेस खाना सर्व करने के बाद कार्ड स्वैप करने के लिए मशीन यात्री को पकड़ा रही थी। तब यात्री ने उसका हाथ ही पकड़ लिया।
जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका सभी कर्मचारियों ने विरोध किया। यह सब देखकर साथी यात्रियों ने भी विरोध किया तो उनके साथ भी आरोपी ने बुरा व्यवहार किया। जब फ्लाइट मुंबई पहुंची तो आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जज ने उसे जमानत पर रिहा भी कर दिया।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…