Ajab Gajab News: एक छोटा सा मजाक किसी व्यक्ति के भविष्य में घटने वाली घटना का संकेत हो सकता है या फिर किसी को ताउम्र जेल पहुंचाने का भी कारण बन सकता है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की रहने वाली Kimberly के साथ हुआ। उनके किए एक मजाक ने उन्हें हत्या का मुजरिम करार देकर सजा दिलवा दी। जानिए इस हैरतअंगेज कहानी के बारे में
यह भी पढ़ें: पति ने पत्नी को तलाक देने के लिए मांगी उसकी किडनी
किम्बरली अपने पति स्वीव रिको के साथ एक तनावग्रस्त वैवाहिक जीवन जी रही थी। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं। एक दिन किम्बरली ने स्टीव को रिश्तों में सुधार के लिए एक बार फिर प्रयास करने का आग्रह किया। स्टीव भी तैयार था, उसने भी हां कह दी। दोनों ने एक पर्सनल टाइम बिताने के लिए एक कॉटेज बुक कराया।
दोनों वहां पर पहुंचे, अच्छा समय बिताया। इसी दौरान अचानक ही किम्बरली ने स्टीव को एक इंजेक्शन लगा दिया। यह इंजेक्शन ऑपरेशन के दौरान मरीज के किसी अंग विशेष को सुन्न करने के लिए यूज लिया जाता है। परन्तु इस इंजेक्शन की अधिक मात्रा का इंजेक्शन लगाने पर शरीर को लकवा मार जाता है। यही स्टीव के साथ हुआ। उसका पूरा शरीर अचानक ही पैरालाइज्ड हो गया।
यह भी पढ़ें: Ajab Gajab News: एक बार में 250 किलो वजन उठा लेता था, भालू को मुक्का मार भगा दिया था
स्टीव का शरीर लकवे की चपेट में था लेकिन वह पूरी तरह होश में और जिंदा था। इसी दौरान किम्बरली ने एक केमिकल उसके चेहरे और सीने पर डाल कर आग लगा दी। जिससे स्टीव का शरीर तुरंत ही जलने लगा। कुछ ही सेकंड्स में उसका चेहरा पूरी तरह झुलस गया। इसके बाद किम्बरली ने स्टे हाउस स्टाफ को बुलाया और हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा। दुर्भाग्यवश इसी दौरान स्टीव की मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें: दो दोस्तों का नया बिजनेस आईडिया, भूतहा घरों में सोकर पैसा कमाएंगे
स्टीव के पोस्टमार्टम में पाया गया कि वह जिंदा ही जला था। वह नशे में नहीं था और न ही कुछ संदेहास्पद पाया गया। लेकिन इसी दौरान किम्बरली के ऑफिस स्टॉफ का एक कलीग ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले किम्बरली ने अपने पति को मारने का जोक सुनाया था। बस इसी बात पर पुलिस ने जांच शुरू की और उसे दोषी पाया। कोर्ट ने हत्या के जुर्म में उसे उम्र कैद और जुर्माने की सजा दी।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…