मैक्सिको सिटी में कांग्रेस की एक पब्लिक मीटिंग के दौरान को 'एलियन शवों' का प्रदर्शन किया गया। इस शवों के अलावा भी यूएफओ तथा एलियन्स से रिलेटेड कई वीडियो भी दर्शाए गए। इस मीटिंग को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम भी किया गया था। इन वीडियोज को देखने के बाद एक बार फिर से पूरे विश्व में एलियंस को लेकर हो रही चर्चा तेज हो गई है।
इस मीटिंग के दौरान शवों का प्रदर्शन करते हुए एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये दोनों Alien शव पृथ्वी के स्थलीय विकास का हिस्सा नहीं है और इन नमूनों का 30 फीसदी से अधिक डीएनए हमारे लिए अज्ञात है। शवों के साथ ही उनका एक्स-रे भी लोगों को दिखाया गया। इन शवों की सबसे बड़ी बात, इनमें ऑस्मियम जैसी दुर्लभ धातुओं से बने प्रत्यारोपण थे। बताया जा रहा है कि ये लगभग एक हजार वर्ष पुराने नमूने है।
यह भी पढ़ें: G20 के दौरान पाकिस्तान की साजिश, खूफिया एजेंसियों ने उड़ाए होश
इस मीटिंग के दौरान अमेरिकन फॉर सेफ एयरोस्पेस के कार्यकारी निदेशक और पूर्व अमेरिकी नौसेना पायलट रयान ग्रेव्स भी वहां पर मौजूद थे। उन्होंने अमरीकी कांग्रेस में शपथ लेकर कहा था कि अज्ञात रूप से होने वाली हवाई घटनाएं अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इस दौरान यह भी बताया गया कि यूएफओ दिखाई देने की घटनाओं का पता लगते ही अमरीकी विमान उस पूरे क्षेत्र का चक्कर लगाते हैं।
इस संबंध में कांग्रेस के समक्ष अमरीका के तीन पूर्व सैन्य अधिकारियों ने गवाही देते हुए दावा किया था कि अमरीकी सरकार के पास यूएफओ तथा Aliens को लेकर बहुत अधिक जानकारी है। हालांकि जनता के साथ अभी तक बहुत कम जानकारी शेयर की गई है। इस संबंध में बहुत से अन्य लोगों ने भी एलियंस देखे जाने के दावे किए हैं। एक यूफोलॉजिस्ट ने तो एक फोटो भी शेयर किया था जिसमें लंबी खोपड़ी और तीन अंगुलियों वाले एक ममीकृत शरीर को दिखाया गया था।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…