राजस्थान की अन्जू ने भी पाकिस्तान की सीमा की तरह प्यार के खातिर देश की सीमा पार कर दी है। राजस्थान में अलवर के पास भिवाड़ी की रहने वाली विवाहित महिला अन्जू ने ये काम किया है। वो अपने पाकिस्तानी प्रेमी युवक नसरुल्ला से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। दो बच्चों की मां अन्जू और उस युवक से उम्र में 6 वर्ष बड़ी है। वह जहां 34 वर्ष की है वहीं नसरुल्ला की उम्र 29 वर्ष है।
अन्जू की पाकिस्तानी युवक से दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। भिवाड़ी में का एक क्रिस्चियन परिवार से ताल्लुक रखने वाली अन्जू अब अपने प्यार से मिलने देश की सीमा को पार कर पाकिस्तान के लाहौर में पहुंच गई है। जहां जाने से पहले वो अपने दोनों बच्चों को परिवार के पास छोड़कर गई। जिन्हें सिर्फ इतना बताकर गई कि वो अपनी सहेली से मिलने जा रही है और कुछ दिन में आ जाएगी।
कंपनी में जाॅब और दो बच्चे
अंजू की शादी में उत्तर प्रदेश के बलिया के खरपुरा गांव में रहने वाले अरविंद से 2007 में हुई थी। वहीं अन्जू मध्यप्रदेश के गुना की रहने वाली है। इन दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटी 15 साल की और बेटा 5 साल का है। बच्चे वो परिवार के पास ही छोड़कर गई है। अन्जू और अरविंद एक क्रिस्चियन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे दोनों 2005 से भिवाड़ी में नौकरी कर रहे हैं। यहां वे दोनों अपने बच्चों के साथ टपूकड़ा में ही एक सोसायटी में रह रहे हैं। टपूकड़ा में ही अन्जू एक कंपनी में नौकरी कर रही है।
परिवार और पुलिस दोनों हैरान
परिवार के अनुसार उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अन्जू पाकिस्तान जाने का प्लान बना रही है। उसने पति के नाम पर ही एक नई सिम भी खरीदी थी। अंजू ने वहां पहुंचने के बाद अपने बच्चों से भी बात की थी। वीडियोकाॅल पर हुई इस बात में उसने कहा था कि वो लाहौर में अपनी सहेली के पास है। जहां से दो दिन में वापस आ जाएगी। जिसकी जानकारी अब पुलिस ने परिवार को दी है।
वहीं पाकिस्तान मीडिया की ओर से जैसे ही ये खबर दिखाई गई कि पाकिस्तान में भारत की अंजू अपने प्रेमी से मिलने लाहौर पहुंची है तो परिवार को इस बात की जानकारी लगी। जिसके बाद में पुलिस हरकत में आई। जो यह जांच कर रही है कि वो पाकिस्तान कैसे पहुंची और पासपोर्ट और वीजा कैसे तैयार करवाया।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…