Categories: दुनिया

पाकिस्तान गई अंजू इंडिया वापस आएगी या नहीं, नसरूल्लाह ने किया बड़ा खुलासा

  • इंडिया में अंजू सुरक्षित नहीं
  • अंजू की फैमिली कर रही टॉर्चर
  • अंजू के हाथ में है इंडिया वापस आना 
  • अंजू के पति अरविंद ने दोनों के खिलाफ किया केस दर्ज 
     

भिवाड़ी की रहने वाली अंजू पाकिस्तान में अपने दोस्त नसरूल्लाह के पास चली गई। इन दोनों के रिलेशन को लेकर काफी खबरें सुर्खियों में रही। हर कोई इनसे संबंधित अपडेट जानना चाहता है। पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद भिवाड़ी की अंजू चर्चा में लगातार बनी हुई है। आज आपको अंजू के निकाह को लेकर नसरूल्लाह से हुई बातचीत के बारे में बता रहे है। नसरूल्लाह ने कई सारी ऐसी बातों का खुलासा किया जो आप जानकर हैरान हो जाएंगे। 

 

क्या अंजू वापस इंडिया आएगी

जब नसरूल्लाह से पूछा गया कि क्या अंजू वापस इंडिया आएगी तब नसरूल्लाह ने जवाब दिया कि यह उनका फैसला है। जब अंजू की मर्जी होगी तब वो वापस जा सकती है। सााथ ही अंजू के 4 अगस्त तक इंडिया आने की बात भी नसरूल्लाह ने कहा कि इंडिया के लोग कैसे है, परिवार के लोग उसे टॉर्चर कर रहे हैं। वहां उसको खतरा है। 

 

यह भी पढ़े – भीलवाड़ा भट्टी हत्याकांड में विजय बैसला ने खोला बड़ा राज! गहलोत सरकार के छूटे पसीने

 

केस करने से मैं नहीं डरता

वहीं अंजू के पति अरविंद ने शुक्रवार को भिवाड़ी के फूलबाग थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस बात पर भी जब नसरूल्लाह से सवाल किया तो कहा कि केस होने से क्या हो गया। मैं किसी केस से नहीं डरता। अगर अंजू को इंडिया में सुरक्षा ही नहीं दी जाती है तो वो क्यों वहां जाएगी। इसके साथ ही शादी की तारीख को लेकर सवाल करने पर नसरूल्लाह ने कोई जवाब नहीं दिया।

 

यह भी पढ़े –  NHM में नर्सिंग के 3500 से भी अधिक पदो पर भर्ती, केवल 2 दिन शेष

 

आखिरकार कबूली शादी की बात

नसरूल्लाह ने पहली बार अंजू के साथ अपने निकाह को कबूल कर लिया है। साथ ही यह भी बताया कि अंजू का वीजा 2 महीने के लिए बढ़ गया है। अभी 3-4 महीने वो पाकिस्तान में ही रहेगी। साथ ही नसरूल्लाह ने अंजू को नागरिकता दिलाने वाली बात का भी खुलासा किया। उन्होनें कहा कि वो अंजू को नागरिकता दिलाने के लिए इस्लामाबाद गए थे। 
 

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago