गोलगप्पे का नाम सुनते ही हर किसी की जबान चटखारे लेने लगती है और मुंह में पानी आ जाता है। भारत में कोई गली मोहल्ला हो या बड़ा रेस्त्रा सभी जगह ये मिल जाता है। जिसका नाम कहीं गोलगप्पा कहा जाता है तो कहीं पानी पुरी, पानी पताशी, पुचका और फुचका। आज यही मजा गूगल अपने यूजर्स को देने वाला है। गूगल के डूडल पर बना हुआ भारत के इस स्ट्रीट फूड का फोटो सभी को अपनी ओर खींच रहा है। दरअसल गूगल पानी पुरी गेम खेलने का मौका अपने डूडल के जरिये दे रहा है।
गूगल बता रहा क्या है पुचका
गूगल पानी पुरी को क्रिस्पी शेल जो फ्लेवर्ड पानी और मसालेदार स्टफिंग से भरा होता है बता रहा है। इसकी स्टफिंग में आलू के साथ मसाला और छोले काम में आता है।
कैसे खेलें गूगल पर पानी पुरी
गूगल पर पानी पुरी दिखाकर उसे खेल भी बना रहा है। जिसे खेलने के लिए गोलगप्पे बेचने वाले की प्लेयर को टाइमर के साथ मदद करनी होगी। जिसमें ग्राहकों को उनके टेस्ट के हिसाब से पानी पुरी सर्व करनी होगी। इसके लिए स्क्रीन पर पानी सलेक्ट किया जा सकता है।
इंदौर में है वल्र्ड रिकाॅर्ड
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दुकान ने गोलगप्पे में वल्र्ड रिकाॅर्ड बना रखा है। गूगल बताता है कि यहा एक रेस्त्रा में 51 तरह के फ्लेवर वाले पानी मिलते हैं। यह रिकाॅर्ड इस जगह को 2015 में अलग-अलग फ्लेवर के पानी के लिए दिया गया था।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…