Categories: दुनिया

औरतों में अवसाद से लेकर अस्थमा, पर बर्मिंघम विश्वविद्यालय का बड़ा शोध।

घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलाओं का एक बड़ा वर्ग आज भी इस दश  से गुजर रहा है। यूनाइटेड नेशन पापुलेशन फंड रिपोर्ट के अनुसार लगभग दो तिहाई विवाहित भारतीय महिलाएं कभी ना कभी घरेलू हिंसा की शिकार होती ही है। भारत में 15 से 49 आयु वर्ग की लगभग 70% विवाहित महिलाएं दुष्कर्म, दुर्व्यवहार, यौन शोषण मारपीट की शिकार होती है।

यह आंकड़ा भारत की स्थिति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करता है। जबकि भारत में 2005 में घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम पहली बार कानूनी दायरे में आया इसे परिभाषित किया गया 26 अक्टूबर 2006 को इसे लागू किया गया। लेकिन दुर्भाग्य है कि कभी न खत्म होने वाला यह चक्र लगातार अभी भी जारी है जबकि सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट ने बार-बार इस पर संज्ञान लिया है।

क्या होते हैं इसके नकारात्मक प्रभाव

क्या आप जानते हैं ? महिला उत्पीड़न और शोषण की शिकार महिलाओं में आत्महत्या, अवसाद के साथ-साथ अनेक गंभीर और असाध्य रोग भी जन्म लेने लगते हैं।
शोधकर्ताओं के मुताबिक ऐसी महिलाओं में अस्थमा के साथ-साथ एटोपिक रोगों के विकास का स्तर उच्च जोखिम भरा होता है। ऐसा निष्कर्ष  बर्मिंघम विश्वविद्यालय के 3 महीने के शोध में पाया गया है। अध्ययन को जनरल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

वैसे आपको बता दें कि यह शोध जो अभी हुए हैं। भारतीय सनातन संस्कृति से संबंधित आयुर्वेद में तो इसे पहले ही परिभाषित किया जा चुका है कि महिला हिंसा और उत्पीड़न अवसाद से लेकर अस्थमा तक के रोगों को बढ़ावा देता है। जो महिलाएं घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकार होती हैं, अधिकांश उनमें सांस से संबंधित अस्थमा और स्किन रोग भी बहुतायत में देखे गए हैं।

इस विषय पर बर्मिंघम विश्वविद्यालय के डॉ जोहत सिंह चंदन ने कहा उनके नतीजे बताते हैं कि घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार की पीड़ित महिलाओं में एटोपिक, श्वसन रोग बीमारियों के विकास का जोखिम 52% तक बढ़ जाता है। इस अध्ययन में लगभग 14000 महिलाओं पर शोध किया गया था।
 

घरेलू हिंसा के क्या है कारण

1-विवाहेत्तर संबंध में मनमुटाव
2-एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
3-छोटी-छोटी बातों पर बहस
4-जीवनसाथी को नीचा दिखाना
5-ससुराल वालों की बातें
6-बच्चों की उपेक्षा
7-जीवनसाथी की उपेक्षा
8-किसी भी एक में रिश्तो की प्रति असंतुष्टि आ जाना।
9-छोटी-छोटी बातों को तूल देना
10-नशीले पदार्थों का सेवन और संस्कारों का अभाव।

भारत में घरेलू हिंसा अधिनियम बनने के बाद भी आज भी महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है । इसके पीछे सबसे बड़ा कारण समाज की मौन स्वीकृति है। जिसे सुधारना सरकार और समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago