Categories: दुनिया

इंटरनेशनल लेवल पर पहुंची आटा-साटा कुप्रथा, सीमा हैदर को भेज अंजू को ले गए

इन दिनों पाकिस्तान और भारत के बीच प्यार का आवागमन हो रहा है। पाकिस्तान की सीमा हैदर बॉर्डर पार कर यूपी के सचिन के पास चली आई वहीं भिवाड़ी की अंजू भारत से पाकिस्तान पहुंच गई। इस मामले को सोशल मीडिया पर जमकर उछाला जा रहा है। वहीं वीडियो क्रिएटर भी इस पर तरह-तरह के वीडियो क्रिएट कर रहे हैं। अगर इन दोनों केस को देखा जाए तो यह राजस्थान की आटा-साटा जैसी कुप्रथा की तरह लगता है।

 

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन के बाद अंजू का पाकिस्तान जाना लोगों के लिए एक मजाक बन गया है। सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सीमा हैदर को यहां भेजकर अंजू को अपने वहां ले गया है। कई इसे सीमा हैदर पार्ट-2 का नाम भी दे रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वह गलत तरीके से भारत आई है। उस पर जासूसी करने का भी शक किया जा रहा है। लेकिन अलवर जिले की अंजू सीमा से एक कदम आगे निकली। वह सारे डॉक्यूमेंट लेकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह खान से मिलने खैबर पख्तनुमा चली गई। 

 

पाकिस्तान और भारत के बीच प्यार का मामला यहीं खत्म नहीं होता। आज फिर से राजस्थान के सीकर की एक लड़की को एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले ही पकड़ लिया। सीकर के श्रीमाधोपुर की 17 साल की एक लड़की घरवालों को बिना बताएं पाकिस्तान के लिए निकल गई लेकिन जब उसने एयरपोर्ट पर पाकिस्तान का टिकट मांगा तो पुलिस को शक हो गया और उसे वहीं रोक लिया। 

 

क्या होता है आटा-साटा

यह एक कुप्रथा है जिसमें दो परिवारों के बीच लड़की का लेन-देन होता है। इसमें लड़की के बदले लड़की देने का रिवाज है। अगर किसी लड़की की शादी होती है। तो जिस परिवार में उस लड़की की शादी होती है। उस परिवार को भी अपनी एक लड़की दूसरे परिवार को देनी होती है। 
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago