दुनिया

इतनी सी बात पर 13 साल की लड़की ने बॉयफ्रेंड से करा दिया मां का कत्ल

आजकल ऐसे-ऐसे हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं जो समाज में बढ़ती नेगेटिविटी और फ्रस्टेशन को दिखाती हैं। ऐसी ही एक घटना में एक 13 वर्षीय लड़की ने मां से नाराज होकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां का मर्डर करवा दिया। यही नहीं, उसने मां की लाश को फ्रिज में छिपा और समय मिलते ही लाश ठिकाने लगाने के लिए भी चल दिए।

यह है पूरी कहानी

न्यूज पोर्टल Mirror की खबर के अनुसार 13 वर्षीय आरोपी लड़की अपनी मां के साथ ब्राजील के मैसिओ में रहती थी। उसका एक 22 वर्षीय लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। लड़की की मां को जब इस अफेयर का पता चला तो उसने बेटी को समझाने का प्रयास करते हुए लड़के के साथ ब्रेकअप करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: अमरीकी राष्ट्रपति को टेस्ट में करनी पड़ेगी शेर, ऊंट की पहचान, तभी बचेगी कुर्सी

इसी बात पर दोनों मां-बेटी के बीच झगड़े होने लगे और एक दिन बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ जाने की ठान ली। मां के रोकने पर बेटी ने बॉयफ्रेंड को बुलाकर मां का मर्डर करवा दिया। बेटी ने अपनी मां के हाथ पकड़े और बॉयफ्रेंड को चाकू देकर मां की हत्या करने के लिए उकसाया। लड़के ने मृतका के सिर, गर्दन और सीने पर चाकू से करीब 20 वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद दोनों ने मिलकर मां की लाश को घर के फ्रिज में छिपा दिया। साथ ही मां के सभी दोस्तों को वॉट्सऐप मैसेज करते हुए लिखा, ‘मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं है, इसलिए कुछ दिन घर पर ही आराम कर रही हूं, आप लोग मेरी फिक्र ना करना।’ इसके बाद दोनों लाश को ठिकाने लगाने के अलग-अलग आईडियाज पर विचार करने लगे।

यह भी पढ़ें: साल भर तैयारी के बाद किया पति का मर्डर, ऐसे खुला राज

ड्राईवर की शिकायत पर हुए गिरफ्तार

मर्डर करने के चार दिन बाद दोनों ने एक वैन को हायर कर लाश सहित फ्रिज को ही जंगल में फिंकवा दिया। हालांकि वैन ड्राईवर को फ्रिज के भारी होने पर शक हुआ और उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फ्रिज खोलकर देखा तो बुरी तरह से हत्या की गई लाश पड़ी थी। पुलिस वैन ड्राईवर से घर का पता पूछकर वहां पहुंची और 13 वर्षीय लड़की को उसके बॉयफ्रेंड के साथ ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

2 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

4 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago