दक्षिणी मैक्सिको के ओक्साका राज्य में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक यात्री बस फिसलकर करीब 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 29 लोगों की मौत हो गई और 19 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है यह बस मैक्सिको से ओक्साका के योसनडुआ शहर जा रही थी।
सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मिक्सटेका में हुआ। गृहमंत्री जेसस रोमरो ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चालक के बस का नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं वहां के एक स्थानीय चैनल का कहना है कि चालक शायद ज्यादा थका हुआ था और उसने पूरी तरह प्रशिक्षण भी प्राप्त नहीं किया था।
बताया जा रहा है मृतकों में एक डेढ़ साल के बच्चे के साथ 13 पुरुष और 13 महिलाएं भी हैं। वहीं अभी गंभीर घायलों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
क्रेन ने निकाली बस
सिविल प्रोटेक्शन रेस्क्यू टीम की मदद से खाई से घायलों को निकाला गया। जिन्हें नजदीक के गांव में पहुंचाया गया। जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खाई में गिरी बस को निकालने के लिए प्रशासन ने के्रन की व्यवस्था की। जिसके बाद टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…